{"_id":"6af7590a7b7eac3c4a0cfa6b","slug":"bike-struck-by-a-truck-woman-dies-her-nephew-injured-deoria-news-c-208-1-deo1026-196584-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की चपेट में आई बाइक मामी की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की चपेट में आई बाइक मामी की मौत, भांजा घायल
Sat, 14 Nov 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक भांजा घायल हो गया। महिला अपने चचेरे भाई के ब्रह्मभोज से लौट रही थी।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ट्रक चालक पुलिस की हिरासत में है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के चकदाहा गांव की रहने वाली बिंदा देवी (35), पत्नी कमलेश कुमार अपने भांजे बीरू कुमार (20) पुत्र विश्राम प्रसाद निवासी बड़पुरवा, थाना सलेमपुर के साथ बृहस्पतिवार को महुआडीह थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में अपने मायके में चचेरे भाई के ब्रह्मभोज में शामिल होने आई थी। शुक्रवार की दोपहर में वह भांजे के साथ बाइक से घर जा रही थी।
महुआडीह चौराहे पर अभी पहुंची थी, तभी हाटा से देवरिया की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और मामी-भांजा सड़क पर गिर पड़े। बिंदा देवी ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं। पहिया उनके पेट के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
इससे हादसा स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा भांजा बीरू कुमार भी घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। घायल बीरू को अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
बीरू कुमार ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। शिकायत पर ट्रक और चालक पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।