फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   holi on 26 in deoria

Deoria News: 24 को होलिका दहन और 26 को मनाई जाएगी होली- जानिए कैसे तय हुई तारीख

Sun, 24 Mar 2024 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Mar 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
holi on 26 in deoria
होली पर्व पर फाग गीत प्रस्तुत करते गायक - फोटो : अमर उजाला
रंगों का पर्व होली त्योहार इस बार 26 मार्च को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर लोगों के मन में भ्रांतियां हैं कि होली सोमवार को मनाया जाएगा या मंगलवार को। इसे लेकर श्री विद्या धर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय परिसर में शनिवार को विद्वतजनों की बैठक हुई। इसमें रंग पर्व होली (वसंंतोत्सव) 26 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्णय सिंधु का वचन है कि वसंतोत्सव चैत्र कृष्णपक्ष प्रतिपद् को मनाया जाए, वह सूर्योदय कालीन होना आवश्यक है। सभी पंचांगकारों ने स्पष्ट रूप में मंगलवार को निर्णय दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काशी में होली की परंपरा सायंकालीन प्रतिपद तिथि को उपलक्ष्य करके होती है, जो इस वर्ष 25 मार्च को मनाई जाएगी है।

उसके बाद ही अन्यत्र रंगोत्सव पर्व मनाने की परंपरा है। इस दौरान पं. कमलनयन पांडेय, सदानंद मिश्र, श्रीनाथ द्विवेदी आदि विद्वानों ने सर्वमान्य निर्णय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आचार्य राजेश पांडेय ने बताया कि 24 मार्च रविवार की रात्रि 10 बजकर 27 मिनट के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है, क्योंकि 10 बजकर 27 मिनट के पहले भद्रा का योग है। इस समय के बाद होलिका दहन करना शुभ रहेगा। 25 मार्च को दिन में 11 बजकर 31 मिनट तक पूर्णिमा का योग बन रहा है। इसलिए इस दिन यानी 25 मार्च को होली नहीं मनाई जाएगी। अतः होली का त्योहार 26 मार्च को ही मनाना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed