फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   History-sheeter mastermind will spread fear

Deoria News: हिस्ट्रीशीटर बनेंगे कर्णधार तो कैसे होगा भयमुक्त समाज

Sat, 29 Apr 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter mastermind will spread fear
हिस्ट्रीशीटर पति इमरान के साथ पर्चा दाखिल करती तस्मीना खातून।
बसपा के दो प्रत्याशियों के पति हैं हिस्ट्रीशीटर, अन्य कई प्रत्याशियों पर भी दर्ज हैं मुकदमे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अपराध मुक्त समाज... जैसे नारों और दावों के साथ करीब सभी दल और निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में हैं। पर चुनावी रण में दागियों के परिवार केे सदस्यों को उतारने में दल पीछे नहीं हैं। पुुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार इस बार के चुनाव में करीब 82 ऐसे प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके खिलाफ या उनके पति पर किसी न किसी मामले में मुकदमा दर्ज है।
दो नगर पंचायतों में बसपा ने हिस्ट्रीशीटर को सीधे टिकट न देकर उनकी पत्नी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा अध्यक्ष से लगायत सभासद तक का चुनाव लड़ने वाले कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जो सपा, भाजपा, बसपा, निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं, उन पर केस दर्ज हैं। कुछ जगहों पर इनके परिवार के सदस्य भी चुनाव मैदान में हैं। मसलन पूरा खेल सिर्फ पद का है। गांव, गली के गुंडे हों या फिर बड़े बदमाश, सब निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे दिलचस्प यह है कि भाटपाररानी, मदनपुर, बरहज थाने के हिस्ट्रीशीटर, पत्नी को चुनाव लड़ा रहे हैं। पत्नी की फोटो के साथ अपनी तस्वीर लगाकर अपराध रोकने और विकास कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


- फोटो
भाटपाररानी थाने के हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की पत्नी मैदान में
- भाटपाररानी थाना क्षेत्र के रामपुर लिटिहा निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की पत्नी बदामी देवी नगर पंचायत भाटपारानी से बसपा से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। जरायम की दुनिया में राजेश यादव उस समय गोरखपुर मंडल में चर्चा में आया था, जब मार्च 2008 में गोरखपुर के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सीबी मद्धेशिया का अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ता ने उन्हें बिहार में रखा था। इस मामले में 16 बदमाशों का नाम प्रकाश में आया था। राजेश के खिलाफ यूपी और बिहार के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मामले संगीन धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
- फोटो
मदनपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर इमरान की पत्नी लड़ रहीं चुनाव
मदनपुर के थाने का हिस्ट्रीशीटर इमरान की पत्नी तस्मीना खातून बसपा से मदनपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। इमरान पर मदनपुर थाना फूंकने का आरोप है। 2017 में हुई इस घटना में उस पर रासुका की भी कार्रवाई की गई है। इतना ही नहीं इस घटना में पुलिस के असलहे लूट लिए गए थे। काफी समय तक जेल में रहने के बाद जमानत पर इमरान जेल से छूटा है। अब पत्नी के लिए चुनाव प्रचार में है।
---------------
- फोटो
बरहज थाने के हिस्ट्रीशीटर गोपाल की पत्नी मैदान में बरहज थाने के हिस्ट्रीशीटर गोपाल निषाद की पत्नी निर्मला देवी बरहज नगर पालिका से चेयरमैन पद की उम्मीदवार हैं, जो राष्ट्रीय समाज पार्टी संबंध फूलन सेना के बैनर तले चुनाव लड़ रही हैं। पति के खिलाफ विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज हैं। गोपाल निषाद ने बताया कि हमने गरीबों की आवाज उठाई। इसके कारण राजनीतिक विद्वेष वश पुलिस मुकदमा दर्ज करती है। बताया कि नौ मुकदमे देवरिया और पांच मुकदमे मऊ जनपद में दर्ज हैं।
कोट:
- बसपा ने किसी भी दागी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। मदनपुर और भाटपाररानी नगर पंचायत में जो अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं, वह हिस्ट्रीशीटर नहीं हैं। हमारा प्रयास रहा है कि दागी छवि वालों को टिकट न दिया जाए।
नीतिश कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष
----------
जनपद में 635 हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनकी निगरानी पुलिस करती है। इन्हें समय-समय पर कड़ी चेतावनी भी दी जाती है। इसके साथ ही निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। चुनाव के समय पुलिस 107/116 की कार्रवाई भी की है। कई ऐसे हिस्ट्रीशीटर हैं जो जेल में बंद हैं। आला अफसर जेल का निरीक्षण कर उनकी जानकारी लेते हैं।

----------
कोट:
थाने के हिस्ट्रीशीटर तक पुलिस की निगाह रहती है। उनकी हिस्ट्रीशीट खोल कर निगरानी की जाती है। अगर गड़बड़ी की आशंका लगती है तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जाता है। पुलिस कानून व्यवस्था तोड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। चुनाव के समय सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
-राजेश कुमार एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed