फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hina in national football team

Deoria News: अंडर-19 सैफ कप फुटबाल में दिखेगा हिना के पैरों का जादू

Thu, 01 Feb 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
hina in national football team
भारतीय महिला अंडर 19 टीम की खिलाड़ी हिना। 
....फोटो समाचार
विज्ञापन

बघौच घाट की बेटी का भारतीय टीम में चयन, बांग्लादेश में दो फरवरी से शुरू होगा सैफ कप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अंडर-19 फुटबाल सैफ कप के लिए बघौचघाट के मझौवा की रहने वाली हिना का चयन भारतीय टीम में हुआ है। वह दो फरवरी से बांग्लादेश में शुरू हो रही प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। इसके पहले वह अंडर-17 भारतीय फुटबाल टीम की कैप्टन रह चुकी हैं।
हिना के पिता मैनुद्दीन साधारण किसान परिवार से हैं। वह मुंबई में रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। माता समशुन निशा गृहिणी हैं। चार संतानों में तीसरे नंबर की हिना की फुटबाल में रुचि को देखते हुए उसके पिता ने फुटबाल खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया। हौसला बढ़ाया। बेटी के चयन से माता-पिता काफी खुश हैं।
विज्ञापन

हिना शुरू से ही पढ़ाई के साथ फुटबाल खेलने में रुचि रखती थीं। स्कूल स्तर की सभी खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुकी हैं। इसके पहले वह भारत की अंडर-14 व अंडर-17 और जूनियर टीम की कैप्टन रह चुकी हैं। हिना के खेल को देखते हुए भारतीय फुटबाल चयन समिति काफी प्रभावित है। लगातार भारतीय जूनियर टीम उनका चयन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफ कप के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए 33 सदस्यीय खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर गोवा में चल रहा था। मंगलवार को 33 खिलाड़ियों में से 20 खिलाड़ियों का फाइनल चयन सैफ कप के लिए किया गया। इसमें हिना का नाम भी शामिल है।
वर्तमान में भारतीय टीम बांग्लादेश पहुंच चुकी है। जहां टीम दो फरवरी से शुरू हो रहे सैफ कप में भाग लेंगी। सैफ कप में भारत के अलावा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। भारत का पहला मैच भूटान से खेला जाएगा।
हिना के चयन पर इरशाद अहमद, सादिक अली, जिप्पू शाही, रामयान शहानी, महिवाल जायसवाल, पिंटू सरकार आदि ने उत्साहवर्धन किया है।

प्रतिभा की बदौलत मिल रहा बड़ा मंच


उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के सचिव मो. शाहिद ने बताया की हिना एक बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी हैं। उनके खेल की वजह से उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है।

एक दिन सीनियर टीम का बनेंगी हिस्सा
हिना कुर्मीपट्टी खेल मैदान में फुटबाल के गुर सीखती हैं। उनके कोच जयकुमार राव ने बताया कि हिना लगातार बेहतर फुटबाल खेल रही हैं। उन्होंने अंडर-14 से 19 तक का सफर बेहतरीन खेल के जरिए तय किया है। वह एक दिन भारत की सीनियर फुटबाल टीम का हिस्सा बनेंगी।


देश के लिए खेलना ही प्रेरणादायी पल
हिना ने बताया कि देश के लिए खेलना बहुत गर्व की बात है। इसके पहले अंडर-14 और अंडर-19 में भारतीय टीम में प्रतिभाग कर चुकी हूं। हमारा देश यह प्रतियोगिता जीते, इसके लिए पूरी टीम के साथ ही वह अपना शत-प्रतिशत प्रयास करेंगी। प्रदर्शन बेहतर रहा तो एक दिन भारतीय सीनियर टीम में भी जरूर खेलूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed