फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hightension wore fell down on road

Deoria News: बीच सड़क पर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, मची अफरा-तफरी

Sat, 27 Apr 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
hightension wore fell down on road
लार में सड़क पर टूट के गिरा हाईटेंशन तार के बाद लगा जामफोटो- संवाद
फोटो समाचार......
विज्ञापन

लार भाटपाररानी मार्ग पर गजेड़ी मोड़ की सामने टूटा तार
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। भाटपाररानी-लार मार्ग पर शुक्रवार की सुबह हाईटेंशन तार बीच सड़क पर टूटकर गिर गया। जब तार टूटा, उस दौरान आपूर्ति प्रवाहित थी। संयोग ठीक रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। मौजूद लोगों ने सड़क के दोनों तरफ बांस-बल्ली लगाकर राहगीरों को रोका। उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
नगर के अलग-अलग वार्डों में लगा तार जर्जर हो गया है। आए दिन टूट कर गिरने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लोग आजिज हो गए हैं। शुक्रवार की सुबह आपूर्ति चालू थी। इसी बीच अचानक लार भाटपाररानी मार्ग पर गजेड़ी मोड़ के सामने 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। यह देखकर दुकानों में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने आनन-फानन बांस-बल्ली लगाकर राहगीरों को रोका। इस दौरान करीब दो घंटे से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सभासद के पति पप्पू लारी ने उपकेंद्र के कर्मियों को फोन कर तार टूटकर गिरने की सूचना दी। इसके बाद आपूर्ति बंद हुई। इस दौरान इंद्रानगर वार्ड की आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना के कुछ देर बाद नगर पंचायत के कर्मी व बिजली निगम के कर्मियों के संयुक्त प्रयास से तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। जेई गोरख गुप्ता ने बताया कि 11000 वोल्ट का तार टूटा था। सूचना पर कर्मचारियों को भेजकर ठीक करा दिया गया है। जर्जर हुए तारों को बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है। उपलब्ध होने पर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed