{"_id":"58d02b2c4f1c1bb6681a3119","slug":"high-school-five-copies-were-caught-in-the-math-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल: गणित की परीक्षा में पांच नकलची पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल: गणित की परीक्षा में पांच नकलची पकड़े गए
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
गणित की परीक्षा दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में पांच नकलची पकड़े गए। सचल दल ने परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया। इंटर हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र में 7952 ने परीक्षा छोड़ दी है। शनिवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में 61314 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे। 53362 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।
प्रथम पाली में सोमवार को 10वीं की गणित की परीक्षा थी। सचल दल की टीम ने अलग-अलग इलाके के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। हालांकि महज पांच नकलची पकड़े गए। कार्रवाई के नाम पर चार टीम के हाथ खाली रहे। प्रधानाचार्य पीके शर्मा की टीम बैतालपुर के करम चंद्र थापर इंटर कॉलेज में पहुंची। यहां पर एक छात्र नकल करते मिला। इसके बाद अशोक इंटर कॉलेज बरपार में धमक गई। यहां पर दो छात्रों के पास नकल सामग्री मिली। कृषक इंटर कॉलेज बलटिकरा में परीक्षा का जायजा लिया। यहां पर दो छात्र नकल करते पकड़े गए। सचल दल ने छात्रों को रस्टीकेट कर दिया है।
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए सचल दल का गठन हुआ है। जिले में पांच सचल दल बने हैं। उनके साथ दो-दो सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने का निर्देश है। हालांकि सोमवार को पुलिस के सशस्त्र जवान के बजाए होमगार्ड के दो-दो जवान मिले। होमगार्ड का दल सुबह सात बजे डीआईओएस कार्यालय में आया। यह देख डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद यादव भड़क उठे। उन्होंने होमगार्ड भेजने पर आपत्ति दर्ज कराई। सचल दल संख्या चार बगैर होमगार्ड के स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
करीबी बता रहे हैं अफसरों का लोकेशन
नकल माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अफसरों का लोकेशन जानने के लिए उनके करीबियों को मिला रखें हैं। इसके लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। नकल माफिया भी खुले हाथ से खर्च कर रहे हैं। ताकि नकल का कारोबार किसी तरह से प्रभावित न हो।