{"_id":"62972f1acd095302836cd070","slug":"heavy-rain-start-in-deoria-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria Weather: देवरिया में झमाझम बारिश, बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से आवागन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Weather: देवरिया में झमाझम बारिश, बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से आवागन बाधित
Wed, 01 Jun 2022 02:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
देवरिया में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में आंधी पानी से बुधवार को जनपद के कई जगहों पर बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। जिससे आवागमन करीब एक घंटे तक विभिन्न मार्गों पर बाधित रहा। दोपहर में अचानक हल्की बारिश के बाद तेज आंधी के साथ जिला मुख्यालय पर झमाझम बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन
शहर में सिविल लाइन रोड पर स्थित कुछ पेड़ और खंभे गिर गए। मेडिकल कॉलेज रोड पर एक दवा की दुकान के ऊपर पुराना पेड़ गिरने से हजारों रुपये की क्षति हो गई। इसकी चपेट में आने से एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
वहीं दुकानदार और रिक्शा चालक ने भागकर जान बचाई। जबकि एक यूनीपोल सड़क पर गिर गया जिससे मेडिकल कॉलेज रोड पर आवागमन करीब एक घंटे तक ठप हो गया। इसी तरह जनपद के विभिन्न जगहों पर आंधी पानी से काफी नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन