फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hearing on Nutan Thakur's anticipatory bail plea deferred

Deoria News: नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली

Tue, 13 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Nutan Thakur's anticipatory bail plea deferred
देवरिया। इंडस्ट्रियल एस्टेट पुरवां में जमीन आवंटन में गड़बड़ी के आरोपों का सामना कर रहीं पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की पत्नीनूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को होने वाली सुनवाई टल गई। जिला जज की कोर्ट ने अब सुनवाई की तारीख 17 जनवरी तय कर दी है। वहीं जेल में बंद सह आरोपी पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका जिला जज के कोर्ट में दाखिल कर दी गई। इस पर बचाव पक्ष के वकील की दलील भी 17 जनवरी को ही सुनी जाएगी। अब बचाव पक्ष अपनी दलीलों को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एस्टेट पुरवां में जिले के एसपी रहते अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर के नाम से एक जमीन आवंटित की गई। शुरू में अभिलेख में नूतन ठाकुर की जगह पर नूतन देवी दर्ज किया गया था। वहीं अमिताभ ठाकुर का नाम भी गलत दर्ज हुआ था। बाद में इसमें संशोधन करा दिया गया। करीब दो साल बाद इसको नूतन ठाकुर ने सरेंडर कर दिया, जिसे उद्योग विभाग ने संजय सिंह के नाम आवंटित कर दिया। इस प्रकरण में एक मुकदमा लखनऊ के राजस्व कोर्ट में लंबित है। वहीं एक प्राथमिकी देवरिया सदर कोतवाली में पिछले साल के अंत में लखनऊ निवासी संजय शर्मा ने दर्ज कराई। इस मामले में दिसंबर में अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर पुलिस ने देवरिया सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस प्रकरण में बचाव पक्ष के वकील लगातार जमानत के लिए प्रयासरत हैं। वहीं मुख्य आरोपी नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत की याचिका जिला जज के कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। इस पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। सरकारी वकील ने बचाव पक्ष द्वारा पिछली तारीख पर दिए गए दस्तावेज को रिसीव किया। इसके बाद जिला जज ने 17 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय कर दी। वहीं अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका पर भी 17 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय है। अमिताभ ठाकुर व नूतन ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 17 जनवरी को जिला जज के कोर्ट में होगी। सरकारी वकील ने सोमवार को जमानत के पक्ष में लगाए गए दस्तावेज रिसीव कर लिया है। इस पर 17 जनवरी को बहस होगी। वहीं अमिताभ ठाकुर की जमानत की याचिका पर भी 17 जनवरी को जिला जज के कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed