फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Heaps of garbage everywhere...people are suffering due to mosquito menace

Deoria News: हर तरफ गंदगी का अंबार...मच्छरों के प्रकोप से लोग बेहाल

Wed, 27 Aug 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage everywhere...people are suffering due to mosquito menace
भलुअनी। स्थानीय कस्बा के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे मोहल्ले में रहने वाले लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बारिश के मौसम में जिम्मेदारों द्वारा वार्डों की साफ-सफाई और दवाओं का छिड़काव आदि न कराए जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि साहब! मच्छरों से निजात दिलाएं। इनके प्रकोप से रात भर करवट बदलना मजबूरी हो गया है।भलुअनी कस्बा के जयप्रकाश नगर वार्ड नंबर 12, गोविंद वल्लभ पंत वार्ड नंबर आठ और इसरौली वार्ड नंबर 10 की आबादी करीब 4000-5000 है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से मोहल्लों में साफ-सफाई के अलावा कोई भी समुचित प्रबंध नहीं कराया गया है। इन वार्डों में दवाओं आदि का छिड़काव नहीं कराया गया है। यहां तक कि कुछ एक जगह पर जलनिकासी का प्रबंध न होने से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उसी रास्ते लोगों का आना-जाना मजबूरी है। दवाओं आदि का छिड़काव न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed