फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Health Fair: Due to change in weather, patients suffering from cold, cough and fever have increased.

आरोग्य मेला : मौसम में बदलाव से सर्दी-खांसी, बुखार के मरीज बढ़े

Sun, 08 Feb 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Health Fair: Due to change in weather, patients suffering from cold, cough and fever have increased.
मरीजों की जांच करती डाक्टर ममता
देवरिया। तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। दिन में धूप के साथ ही पछुआ हवा में नमी भी बनी हुई है। इस वजह से सर्द-गर्म हो रहा है। इससे कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोग सर्दी-जुकाम, खांसी आदि की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले भर में न्यू पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में सबसे अधिक मरीज मौसमी बीमारियों के ही आए। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में लापरवाही घातक हो सकती है। अभी सर्दी खत्म नहीं हुई है। इसलिए सुबह-शाम गर्म कपड़े पहने रहें। रात में तापमान में अधिक गिरावट आ रही है इसलिए कान ढककर रहें। इसके अलावा गुनगुना पानी पीएं और नहाने में भी गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

मईल संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में नया स्वास्थ्य केंद्र ठेगंवल दूबे पर डाॅ. शोभनाथ व फार्मासिस्ट डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने 28 मरीजों को देखा। अधिकांश मरीज वीपी, जुकाम, खांसी व गैस्ट्रिक के थे। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल में डॉ. अनिल कुमार प्रजापति व फार्मासिस्ट रमेश चंद्र ने 35 मरीजों को देखा। डाॅक्टर ने बताया कि ठंड के चलते सबसे अधिक मरीज सर्दी, सांस, बीपी, गठिया के अलावा बुखार, पेट दर्द, शुगर के मामले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरियारपुर संवाद के अनुसार, पथरदेवा विकासखंड के रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. योगेश कुमार ने 42 मरीजों की जांच की और दवा वितरण कराया। इसमें सर्दी-जुकाम, बुखार और आंख में इन्फेक्शन के मामले ज्यादा पाए गए। इस मौके पर फार्मासिस्ट संजय पांडेय, आशा मिश्रा और लोरीक यादव उपस्थित रहे।
सरौरा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राजेश कुमार ने 36 मरीजों को देखा जिसमें सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम-बुखार के मरीज आए। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में 31 मरीज देखे गए, जिसमें सबसे ज्यादा सर्दी, खासी-बुखार के मरीज रहे।
भागलपुर संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर में सुबह से मरीज पहुंचने लगे थे। डॉ. ममता चौहान ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार, एलटी प्रिंस कुमार, वार्ड बॉय राम अवध मौजूद रहे।
पड़री बाजार संवाद के अनुसार, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार में 47 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया। इस दौरान डॉ. अशद खान, फार्मासिस्ट दीपक वर्मा, प्रिंस सिंह, कौशल्या चौरसिया मौजूद रहे।

भाटपार रानी संवाद के अनुसार, विकासखंड के न्यू पीएचसी भिंगारी पर आरोग्य मेले दिन में डाॅ. अजीत गुप्ता मरीजों की जांच कर रहे थे। दोपहर एक बजे तक 24 मरीजों की जांच हुई थी। इलाज कराने पहुंचे मरीज पारसनाथ 58 निवासी परोहा को जोड़ों में दर्द था। इसी गांव के राघवेंद्र को सर्दी, खांसी और बुखार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed