फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Health department sealed two dispensaries

Deoria News: स्वास्थ्य विभाग ने दाे डिस्पेंसरी सील की

Tue, 29 Oct 2024 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Health department sealed two dispensaries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। नगर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दांत की दो डिस्पेंसरी सील कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से निजी क्लीनिक और जांच केंद्र के संचालकों में हड़कंप मच गया। आईजीआरएस पोर्टल पर दोनों डिस्पेंसरी के विरुद्ध शिकायत की गई थी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव और डॉ. हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम रुद्रपुर मार्ग स्थित बरहज डेंटल क्लीनिक पहुंची। अधिकारियों की कार्रवाई की सूचना पर डेंटल डिस्पेंसरी के साथ ही अन्य निजी चिकित्सकों की दुकानें बंद हो गईं। अधिकारियों ने क्लीनिक पर घंटों जानकारी ली। तत्पश्चात क्लीनिक सील कर दी। दूसरी ओर स्वास्थ्य टीम ने मिश्रा दांत अस्पताल पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के आधार पर जांच की गई है। इन लोगों की ओर से सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। वहीं क्लीनिक के चिकित्सकों का कहना था कि नगर-क्षेत्र में तमाम झोला छाप धड़ल्ले से क्लीनिक चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके संचालन में विभागीय कर्मी भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ.राजेश झा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। विभाग द्वारा यदि कार्रवाई की गई है, तो वो नियमानुसार ही की गई होगी। बिना अनुमति आैर गैरकानूनी तरीके से ऐसे संस्थानों काे नहीं चलने दिया जागा।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed