फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   He does not need to be afraid of: Owaisi

मोदी से डरने की जरूरत नहीं : ओवैसी

Wed, 01 Mar 2017 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 01 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट (देवरिया)। ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सपा-बसपा ने बीजेपी का खौफ दिखाकर मुस्लिम वोट लेने का काम तो किया, लेकिन उनके विकास के बारे में नहीं सोचा। मुस्लिम को सिर्फ वोट बैंक समझा जाता है। देश को आजाद हुए 70 साल हो गए, मगर अब भी मुसलमान पिछलग्गू हैं।
विज्ञापन


पथरदेवा के मलसी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम अपने वजूद को पहचानें। पहले राजा थे और आने वाले समय में भी बन सकते हैं। अपने वोट का मतलब समझो और ताकत दिखाओ। देश हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। हम किरायेदार नहीं हैं। डरकर नहीं बेखौफ होकर मतदान करो। मोदी से डरने की जरूरत नहीं। वे तरक्की की बात नहीं करते।
विज्ञापन


वे अब भी कब्रिस्तान, श्मशान की राजनीति कर रहे हैं। पांच वर्षों में सपा की सरकार ने मुस्लिमों को ठगने का काम किया। यूपी सबसे बड़ा प्रदेश है लेकिन विकास में सबसे पीछे है। मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि अखिलेश यादव मुस्लिमों के दुश्मन हैं फिर मुस्लिम सपा के पीछे क्यों भाग रहा है। आप खुद अपनी जमात को वोट दीजिए। उन्हें विधानसभा में पहुंचाइए, अपनी बात रखिए तब विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed