फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   harshit topper

डीएसएस के हर्षित 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ बने जिला टॉपर

Wed, 15 Jul 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
harshit topper
डीएसएस विद्यालय में सीबीएसई दसवी के छात्रो ने अच्छा अंक आने पर खुशी का इजहार किया। - फोटो : DEORIA
डीएसएस के हर्षित 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ बने जिला टॉपर
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं : सरस्वती विद्या मंदिर के विमल प्रकाश, डीएसएस के अभिनव सिंह को जिले में दूसरा स्थान
डीएसएस, विद्या मंदिर, नवजीवन, पीडी एकेडमी, सनबीम, सूर्या एकेडमी के छात्र छाए रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का सबूत दिया है। देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हर्षित श्रीवास्तव ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं, सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के विमल प्रकाश त्रिपाठी व डीएसएस के अभिनव सिंह ने 97.2 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं डीएसएस के प्रणव सिंह व शशांक पांडेय व विद्या मंदिर के दिव्यांशु तिवारी और लगना देवी ताराकांत सीनियर सेकेंडरी स्कूल रनिहवां के आदित्य मणि त्रिपाठी, ओरिएंटल इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निकिता ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
जिले के टॉपर हर्षित श्रीवास्तव ने सफलता का श्रेय अपने क्लास टीचर क्षमा शाही और मैथ के मनोज गुप्ता को देते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद की बदौलत यह सफलता मिली है। वह आईआईटी से इंजीनियरिंग के इसी क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं। मेहड़ा पुरवा निवासी अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव व साधना श्रीवास्तव के इस होनहार पुत्र ने बताया कि अगले साल जो विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा देंगे, वे स्वाध्याय पर विशेष ध्यान दें। कोचिंग भी एक सहारा हो सकता है। प्रतिदिन तीन से चार घंटे अवश्य पढ़ें। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे थाईलैंड में आरएसएस के प्रचारक विनोद तिवारी व रेवती तिवारी के पुत्र विमल प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन आठ घंटे की पढ़ाई करें। मोबाइल व टीवी से दूरी भी आपके नंबरों को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। इसी स्थान पर आए डीएसएस के अभिनव सिंह ने बताया कि परीक्षा को तनाव न बनने दें। फ्री माइंड होकर तैयारी करें तो अच्छे नंबर मिलेंगे। तीसरे स्थान पर आए भुजौली कालोनी निवासी हरेंद्र तिवारी के पुत्र दिव्यांशु तिवारी ने बताया कि इंजीनियर बनना है और इसके लिए वह जीजान से जुटे हुए हैं। अब अगला लक्ष्य इंटर की परीक्षा में बेहतर नंबर लाने का है। वहीं, डीएसए स्कूल में तीसरे नंबर पर रहे एवं साफ्टेवयर इंजीनियर बनने की आकांक्षा रखने वाले शशांक पांडेय ने सफलता का श्रेय अपनी मां पुष्पा देवी और पिता नरेंद्र पांडेय को दिया। रुद्रपुर इलाके के भेड़ी गांव निवासी राकेश मणि त्रिपाठी के पुत्र आदित्य मणि त्रिपाठी लगना देवी ताराकांत सीनियर सेकेंडरी स्कूल रनिहवां के छात्र हैं। ग्रामीण अंचल के इस स्कूल में उन्होंने पढ़ाई कर जिले में नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सलेमुपर के सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों का दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सीबीएसई 10वीं के बुधवार को आए परीक्षा परिणाम में तहसील क्षेत्र में सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर के छात्रों का दबदबा रहा। सेंट जेवियर्स, सेंटपाल, जीएम एकेडमी, आरएल एकेडमी, मानव स्थली, सेंट जांस नवलपुर व केंद्रीय विद्यालय चेरो का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सफल छात्रों को स्कूल के तरफ बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल 12वीं के बाद 10वीं में भी बाजी मारी है। स्कूल के ऋषि सिंह 96.4 प्रतिशत अंक पाकर तहसील क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा आकांक्षा त्रिपाठी 94.8, ऋषभ दीक्षित 94.6, अंकुर गुप्ता 92.6, प्रियांशु कुमार शाही 92.4, शिवेंद्र पांडेय 91.6, समीक्षा मिश्रा 91 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इनकी सफलता पर स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ त्रिपाठी व प्रधानाचार्य वीके शुक्ला ने शुभकामनाएं दी हैं।
सेंट पॉल पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया व अनुष्का सिंह 89, आदित्या यादव 88, अंकित सिंह व अमन यादव 87, अपूर्वा गुप्ता, अमित वर्मा, अंकित यादव 86, आयुष यादव 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक विनोद मिश्रा ने सफल छात्रों को बधाई दी है। जीएम एकेडमी के हर्ष कुमार सिंह 96, मानसी बरनवाल, 95, निखिल कुमार 95, सत्यम पांडेय 94, राकेश चौरसिया 94, अक्षय विश्वकर्मा 93, सादिया 93, आलोक कुमार 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. संभावना मिश्रा एवं उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आरएल एकेडमी मोहम्मद शाहिल 92.2, रोहित गुप्ता 91.4, अफताब आलम 91.2, अजय गोंड़ 90.2, निशा यादव, 89.6, अंबिका कुशवाहा 88.6, सायमा परवीन 88.4, रिया सिंह 87, रोहित साहनी 85, विशाल यादव 83 प्रतिशत अंक पाकर सफल रहे। विद्यालय के प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य संजय पांडेय ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। मानव स्थली पब्लिक संदीप कुशवाहा 91.2, शुभम सिंह 92.8, अनुष्का शाही 90.8, अभय मिश्रा 86, दीपा कुशवाहा 82, रोशनी वर्मा 82.8, दीपक शर्मा 81.4, पुनीत कुशवाहा 81.2, सचिन यादव 84.2, राहुल कुमार 80.8 प्रतिशत अंक पाकर सफल रहे। स्कूल के प्रबंध निदेशक संजीव दूबे ने सभी छात्रों को बधाई दी है।

सेंट जांस स्कूल नवलपुर के आकाश यादव 91, सानिया फैज 86, रितेश यादव 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रबंधक रत्नेश मिश्रा ने छात्रों को बधाई दी है। केंद्रीय विद्यालय चेरो के शिवांग श्रीवास्तव 87.6 प्रतिशत, प्रशांत यादव व आलोक कुशवाहा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रिंसिपल रजनीश त्रिपाठी ने सभी छात्रों को बधाई दी है। भटनी प्रतिनिधि के अनुसार केके पब्लिक एकडमी एंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटनी बाजार के संजीव कुमार ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। लार प्रतिनिधि के अनुसार कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल लार के अमन चौरसिया 94.16, शैलजा सिंह 93.5, अनीश कुशवाहा 93, आदर्श शेखर 92.6, सुधांशु पांडेय 92.5, श्रेयशी श्रीवास्तव 92.3, छाया गुप्ता 92.1, अभय प्रताप यादव 92, संचिता चौधरी 92, दिवाकर यादव 92, जुही गुप्ता 91.6, सोनम यादव 91.5, रोहित चौरसिया 90.1 और स्मिता तिवारी 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इनकी सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह व प्रधानाचार्य दीपक सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed