फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hardware trader committed suicide

पारिवारिक कलह में हार्डवेयर कारोबारी ने दी जान

Fri, 21 Jan 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
hardware trader committed suicide
पारिवारिक कलह में हार्डवेयर कारोबारी ने दी जान
विज्ञापन

गौरी बाजार। कस्बे के हाटा रोड स्थित शिव नगर में पारिवारिक कलह में हार्डवेयर कारोबारी ने बृहस्पतिवार की रात कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के हरेरामपुर गांव निवासी विनोद उपाध्याय (55) की गौरी बाजार कस्बे में रामपुर चौराहे के समीप हाटा रोड के शिव नगर में बिल्डिंग मैटेरियल व हार्डवेयर की दुकान है। वहां वह अपने मकान में परिवार के साथ रहते थे। उनके दो बेटे एवं दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा हरि ओम उपाध्याय गांव के हरेरामपुर चौराहे पर गिट्टी बालू की दुकान चलाते है। जबकि छोटा लड़का विशाल और छोटी लड़की पूजा गोरखपुर में पढ़ते हैं। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, विनोद उपाध्याय अपनी पत्नी प्रीति देवी के साथ हाटा रोड स्थित मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग उठे तो विनोद उपाध्याय को न देखकर उनकी तलाश करने लगे। परिजन जब मकान के पिछले हिस्से में पहुंचे तो उनका शव रस्सी के फंदे के सहारे मकान की छत से लटका था। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed