{"_id":"ff8c79dbb71deb90a40f8a68ff93e52f","slug":"happy-to-be-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी बनने पर युुवाओं में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी बनने पर युुवाओं में खुशी
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठिन परिश्रम, लगन और जज्बे के बल पर मंजिल प्राप्त की जा सकती है। जिले के कई युवाओं ने इसे साबित कर दिखाया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर सबआर्डिनेट 2013) परीक्षा में छह युवाओं ने सफलता हासिल की है।
उनका विभिन्न पदों पर चयन हुआ है। इसको लेकर परिवारवालों में खुशी का माहौल है।
रामपुर कारखाना के गौरा निवासी राहुल राय का बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और बीए की परीक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से पास की। उनके चयन पर प्रधान रोहित राय, आशुतोष राय, राजू, रामचंद्र, शिवदत्त, व्यास यादव, मुकेश शुक्ल, अमरेंद्र आदि ने खुशी का इजहार किया।
बरहज, नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी रितेश कुमार जायसवाल का मार्केटिंग इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है। वह वर्तमान में गृह मंत्रालय भारत सरकार में सहायक अधिकारी के पद पर पश्चिमी बंगाल में कार्यरत हैं।
तरकुलवा के पकड़ी बाबू निवासी अजय प्रकाश सिंह का भी मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। वह इलाहाबाद में रहकर तैयारी कर रहे थे। पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
बरहज के प्राथमिक विद्यालय पैना मध्य में कार्यरत पूूजा सिंह का नगर पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ है। मझगांवा निवासी जयनारायण यादव का पूर्ति निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है।
उन्होंने गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास की। बीएससी की परीक्षा बीआरडीपीजी कॉलेज से पास किया।
तरकुलवा के मठिया रत्ती गांव के चंद्रकांत शुक्ल का मार्केटिंग इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है।