फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Haphazardly parked vehicles cause daily traffic jams at the intersection.

Deoria News: बेतरतीब खड़े वाहनों से चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम

Wed, 08 Oct 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Haphazardly parked vehicles cause daily traffic jams at the intersection.
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर के खजुहा चौराहा और बस स्टेशन पर बेतरतीब वाहनों से लग रहे हर दिन जाम से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। चौराहे पर मॉडल शॉप के सामने मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर रहे राहगीरों के मना करने पर नशे में धुत्त होकर हंगामा करते है।
सोमवार की दोपहर मॉडल शॉप के सामने खड़ा वाहनों से चौराहे पर जाम लग गया। जिससे स्कूल से घर जा रहे छात्रों के वाहन फंस गए। करीब आधे घन्टे बाद पुलिस के पहुँचने पर आवागमन बहाल हो पाया। कस्बा के खजुहा चौराहे पर मॉडल शॉप के सामने चार पहिया वाहन लगाकर लोग निकल जाते हैं, सबसे व्यस्त चौराहे पर बेढंग से खड़े वाहनों के कारण अन्य गाड़ियों को आने-जाने में दिक्कतें होती हैं । जिससे जाम लग जाता है ।
विज्ञापन

वहीं बस स्टेशन पर फल मंडी और शराब दुकानों के सामने खड़े वाहनों से जाम लगा आम समस्या बन गया है। सड़क की पटरी पर दुकान और मार्ग पर गाड़ियों के खड़ा होने से जाम के कारण राहगीरों के साथ स्कूली छात्रों को भी परेशान होना पड़ रहा है। त्योहार पर मुख्य बाजार में पटरी तक दुकान लगने से अस्पताल से लेकर कोतवाली तक वाहन रेंगते हुए निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरवासी सुनील मद्धेशिया, अमरजीत, श्रवण कुमार, सत्येंद्र तिवारी आदि ने कहा कि खजुहा पर शराब की दुकान के सामने हर जाम के कारण हंगामा हो रहा है। रास्ते से शाम को महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो गया है।
प्रशासन जाम को लेकर कड़ी कार्यवाही करें। इस बाबत कोतवाल अनिल कुमार ने कहा कि सड़क पर गाड़ी खड़ा करने वालों का चालान किया जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed