फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hangama over namination paper selling in rudrapur

रुद्रपुर में नामांकन पत्र खरीदने के लिए हंगामा, ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे सपा के पूर्व विधायक खोखा सिंह

Wed, 07 Jul 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hangama over namination paper selling in rudrapur
रुद्रपुर में नामांकन पत्र खरीदने के लिए हंगामा, ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे सपा के पूर्व विधायक खोखा सिंह
विज्ञापन

रुद्रपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में बुधवार को रुद्रपुर में नामांकन पत्र खरीदने के लिए जमकर हंगामा हुआ। पर्चा खरीदने गए सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह और भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल में तीखी नोकझोंक हो गई। नामांकन पत्र देने में देरी होने पर पूर्व विधायक समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पूर्व विधायक और उनके समर्थकों को परिसर से बाहर निकाला।

सुबह दस बजे पूर्व विधायक खोखा सिंह, पूर्व प्रमुख जटाशंकर दूबे, प्रदीप यादव, सीताराम यादव, रामसेवक यादव के साथ कई सपा नेता पार्टी समर्थित प्रत्याशी अनिता देवी को लेकर ब्लाक कार्यालय पर नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे। सपाइयों के हुजूम को पुलिस ने गेट पर रोक दिया। लेकिन पूर्व विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ परिसर में चले गए। पूर्व विधायक को परिसर में देखकर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल विरोध करने लगे। उन्होंने एसडीएम और सीओ से उन्हें बाहर करने को कहा। इस बात पर सपा कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों में नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ता देख एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने दोनों दल के लोगों को परिसर से बाहर निकालने का पुलिस को निर्देश दिया। लेकिन पूर्व विधायक खोखा सिंह परिसर में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर समर्थकों के साथ परिसर से बाहर कर दिया। सपाई परिसर के बाहर करीब तीन घंटे धरने पर बैठे रहे। सपाइयों ने प्रशासन पर सपा प्रत्याशी को नामांकन पत्र नहीं देने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रशासन पंचायत चुनाव में भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है। सपा प्रत्याशी को नामांकन पत्र नहीं दिया जा रहा था। पांच घंटे धरना देकर दबाव बनाने के बाद प्रशासन पर्चा देने पर मजबूर हुआ। बीडीओ कार्तिकेय मिश्र ने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री पर कोई रोक नहीं थी। कुछ लोग अनर्गल हंगामा खड़ा करना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed