फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hangama in road show of presudent of nishad party sanjay nishad

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में हंगामा, रामलक्षन में युवक ने दिखाया काला झंडा, समर्थकों ने युवक की पिटाई की

Mon, 11 Oct 2021 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
hangama in road show of presudent of nishad party sanjay nishad
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में हंगामा, रामलक्षन में युवक ने दिखाया काला झंडा, समर्थकों ने युवक की पिटाई की
विज्ञापन

रुद्रपुर/रामलक्षन। निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी संजय निषाद को रामलक्षन में काला झंडा दिखाने पर हंगामा हुआ। रविवार को वह गौरीबाजार से रामलक्षन होकर बर्दगोनिया जा रहे थे। रोड शो में एक युवक काफिले में पहुंच गया और काला झंडा लहराने लगा। उसने उनके खिलाफ नारेबाजी की।
युवक के काला झंडा दिखाकर भागते समय निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया। कार्यकर्ता उसकी पिटाई करने लगे। सड़क पर गिरे युवकों को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से बचाकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसे रुद्रपुर कोतवाली में रखा गया है। एमएलसी बनने के बाद पहली बार देवरिया जिले में पहुंचे संजय निषाद का गौरीबाजार से रामलक्षन चौराहे तक जगह-जगह स्वागत हो रहा था। वह एक गाड़ी से बाहर निकल कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। उनका काफिला रामलक्षन चौराहे पर पहुंचते ही काली पगड़ी बांधे एक युवक गाड़ी के नजदीक पहुंच गया। वह एमएलसी के सामने काली पगड़ी उतार कर लहराने लगा। निषाद पार्टी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। निषाद पार्टी के कार्यकर्ता उस पर टूट पड़े। कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की। वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे कार्यकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि काला झंडा दिखाने वाले आरोपी युवक महेंद्र निषाद से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मिशन से भटक गए हैं संजय निषाद: महेंद्र निषाद
रुद्रपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को काला झंडा दिखाने के आरोपी कृतपुरा गांव के महेंद्र निषाद ने कहा कि संजय निषाद मिशन से भटक गए हैं। दो माह पहले वह खुद उनके कट्टर समर्थक थे। लेकिन उन्होंने निषाद आरक्षण के मुद्दे पर निषाद, बिंद और मल्लाहों के सपनों का सौदा कर लिया। वह आरक्षण की लड़ाई के नाम पर निजी हित साध रहे हैं। निषाद आरक्षण के साथ समझौता करने वाले हर शख्स का विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्दगोनियां में राजेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ
रुद्रपुर। निषाद पार्टी के सुप्रीमो संजय निषाद ने बर्दगोनिया गांव में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह के पिता स्व. राजेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने एमएलसी बनने के बाद देवरिया में ऐतिहासिक स्वागत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि निषाद बिंद जाति के हक के लिए पार्टी ने तमाम कुर्बानियां दी हैं। भाजपा निषाद और बिंद जाति को सम्मान दे रही है। समारोह में जौनपुर से आए समाजसेवी एवं कारोबारी अरुण सिंह का माला पहनाकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वागत किया और लोगों को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों के बारे में अवगत कराया। कहा कि पार्टी में ऐसे लोगों के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed