{"_id":"666764ee5a847e75520e28c6","slug":"hangama-in-medical-college-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-127544-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़, हुआ हो-हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़, हुआ हो-हल्ला
Tue, 11 Jun 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से मरीज और तीमारदार रहे परेशान, करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। इसका असर सोमवार को व्यवस्था पर पड़ा। मरीजों को हर जगह एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कई स्थानों पर बगल से अंदर जाने को लेकर हो-हल्ला मचा। सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों ने लोगों को समझा कर शांत कराया।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर काफी संख्या में मरीज पहुंचे। गर्मी के कारण लोग सुबह पहुंच गए और आठ बजे से ही पर्ची काउंटर पर लंबी लाइन लग गई। यह दोपहर 12 बजे के बाद तक रही। 2493 लोगों ने इलाज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा करीब 1500 से अधिक पुराने मरीज भी पहुंचे थे। सभी मरीजाें के साथ तीमारदार भी थे।
पर्ची लेने के बाद लोग मरीज ओपीडी में पहुंचे और लाइन लगनी शुरू हो गई। मेडिसिन विभाग के दोनों कक्षों में एक बजे तक लाइन रही। भीड़ को सहेजने में में सुरक्षा कर्मी परेशान रहे। डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. गौरव, डॉ. विश्वजीत ने करीब 530 मरीजों का इलाज किया। इसमें सबसे अधिक पेट दर्द, बुखार के करीब 200 से अधिक मरीज रहे। उल्टी-दस्त के 50 और अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज रहे। चर्म रोग में डॉ. अजीत पाल, डॉ. सुधा ने 215, टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 150, मानसिक रोग विभाग में करीब 100, कम्युनिटी मेडिसिन में 182 मरीजों का इलाज किया गया। सर्जरी में लंबी कतार रही। डॉ. मानवेंद्र, डॉ. चंद्रमणि ने 125 से अधिक मरीजों का इलाज किया। बिना नंबर के अंदर जाने को लेकर हो-हल्ला हुआ।
विज्ञापन
ईएनटी में डॉ. प्रदीप गुप्ता ने 201 मरीजों का इलाज किया। आर्थों में डॉ. रजनीश, डॉ. शुभम, डॉ. शंभू ने 452 मरीजों का इलाज किया। यहां करीब एक बजे बिना नंबर के जाने से सुरक्षा कर्मी के रोकने पर कतार में खड़े लोग हो-हल्ला करने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने लाेगों को शांत कराया। यहां सोमवार को अक्सर हंगामा होता है।
नेत्र विभाग में डॉ. अदिती, डॉ. दयानंद, डॉ. तरुन ने करीब 325 मरीजों का इलाज किया। बाल रोग विभाग में डॉ. इकबाल ने बीमारी से पीड़ित 170 बच्चों का इलाज किया। यहां भी हो-हल्ला हुआ। जबकि पैथाेलाॅजी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह 11 बजे लंबी लाइन लगी थी। वहीं, डिजिटल एक्स-रे के वेटिंग एरिया में मरीजों की भीड़ रही। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
कोअ
अस्पताल में भीड़ बढ़ी है। गर्मी होने के कारण कुछ परेशानी हुई। सभी को इलाज, जांच, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लोगों को व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस