फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Half the population is in command, increasing the value of the system

Deoria News: आधी आबादी के हाथ कमान, बढ़ा रहीं व्यवस्था का मान

Sun, 08 Mar 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Half the population is in command, increasing the value of the system
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी तस्वीर सलेमपुर तहसील सभागार में एक साथ बैठकर लोगों की समस्य
देवरिया। महिला सशक्तिकरण के मामले में देवरिया मजबूत मिसाल पेश कर रहा है। जिले में प्रशासन से लेकर राजनीति और पंचायत स्तर तक कई अहम पदों पर महिलाएं जिम्मेदारी निभा रही हैं और अपने कार्यों से नई पहचान बना रही हैं। खास बात यह है कि इन महिलाओं के कामकाज में उनके परिजन या रिश्तेदारों का कोई हस्तक्षेप नहीं है।
विज्ञापन

जिले की कमान इस समय डीएम दिव्या मित्तल के हाथों में है। डीएम को महिला सशक्तिकरण पर अनुभव साझा करने के लिए राज्यपाल भवन भी बुलाया गया है।
वहीं सदर तहसील के एसडीएम की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा संभाल रही हैं।
सख्त व तेज तर्रार अफसर के तौर पर उनकी छवि लोगों में है। सिर्फ सदर ही नहीं, सलेमपुर तहसील में भी महिला अफसर दिशा श्रीवास्तव भी एसडीएम के पद पर तैनात हैं। वहीं अलका सिंह यहां तहसीलदार हैं। सब रजिस्ट्रार पद पर प्रतिमा सिंह की तैनाती है। जिले की दो प्रमुख तहसीलों में महिला अधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल रही हैं, जो महिला नेतृत्व की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
विज्ञापन

राजनीति के क्षेत्र में भी देवरिया की महिलाएं पीछे नहीं हैं। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय लक्ष्मी गौतम प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हैं। जिले की दोनों नगर पालिका देवरिया और गौरा बरहज का नेतृत्व भी महिलाओं के हाथ है। देवरिया नगर पालिका की चेयरमैन अलका सिंह सारे निर्णय स्वयं ही लेती हैं। वहीं नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप भी अपने सारे कार्यभार स्वयं ही देखती हैं। वहीं पंचायत स्तर पर भी महिलाओं की स्वतंत्र भागीदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed