फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Half of the village lights for a month, consumers are confused

Deoria News: एक माह से आधे गांव की बत्ती गुल, उपभोक्ता बेहाल

Wed, 01 Jul 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Half of the village lights for a month, consumers are confused
देसही देवरिया। बसंतपुर गांव में बिजली के खंभे और तार गिरने की वजह से बिजली आपूर्ति एक माह से बाधित है। उपभोक्ता अधिकारियों और कर्मचारियों से गुहार लगाकर थक चुके हैं। आरोप है कि अब कर्मचारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

बसंतपुर गांव के कौशलपुर टोला में इमिलिया उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। करीब एक माह पहले आई आंधी और बारिश की वजह से एलटी तार के कई खंभे लटक गए। कुछ टूटकर नीचे गिर गए। दो फेस में से एक फेस का तार टूट गया। एक फेस से जुड़े घरों में बिजली आपूर्ति हो रही है, जबकि दूसरे फेस से जुड़े करीब 25 घरों की बिजली आपूर्ति करीब एक माह से पूरी तरह बाधित है।
विज्ञापन

प्रधान नरसिंह सहित गांव के लोगों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से कई बार बिजली का खंभे लगाए जाने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद जैसे - तैसे खंभा तो लगा दिया गया, मगर तार नहीं लगाया गया। प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह ने बताया कि गांव के आधे घरों की एक माह से बत्ती गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed