फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Half of the city lost electricity for seven hours, angry people blocked the road due to blowing of transformer

Deoria News: सात घंटे तक गुल रही आधे शहर की बिजली, ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

Tue, 11 Jul 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Half of the city lost electricity for seven hours, angry people blocked the road due to blowing of transformer
वार्ड नंबर एक भीमपुर में 6 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण सड़क जाम किएउपभोक्ताओ को पुल
बिजली व्यवस्था चरमराई, उमसभरी गर्मी में परेशान हुए बाशिंदे, सड़क पर लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उमस भरी गर्मी में मंगलवार को आधे शहर की बिजली करीब सात घंटे तक गायब रही। वार्ड नंबर एक में छह दिनों से फुंके ट्रांसफाॅर्मर को बदलने के लिए दोपहर में देवरिया-कसया मार्ग पर भीमपुर चौराहे के पास करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस और निगम के अफसरों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस कारण आवागमन भी बाधित रहा।
शहर के वार्ड नंबर एक भीमपुर में लगे ट्रांसफाॅर्मर के करीब छह दिनों से खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है, इस कारण परेशान लोगों ने बिजली निगम से कई बार ट्रांसफाॅर्मर बदलने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। लोगों का कहना है कि 5 जुलाई की रात ट्रांसफॉर्मर फुंकने की वजह से बिजली गुल हो गई। इसके बाद बदलने के लिए कहा गया, लेकिन निगम के कर्मचारी टालमटोल करते रहे। इस कारण दोपहर में कसया रोड स्थित भीमपुर चौराहे पर वार्डवाही सड़क पर बैठकर सभासद अरुण कुमार गौतम और विशाल के नेतृत्व में चक्का जाम किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन के समझाने एवं बिजली निगम ने 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया, इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान राकेश तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, जोगिंदर सिंह, हरेंद्र गुप्ता, दुर्गेश,धनन्जय तिवारी, अभिषेक तिवारी, हवन गौड़ आदि मौजूद थे। जबकि दूसरी तरफ भटवलिया के पास पोल शिफ्ट होने व ट्रांसफाॅर्मर पर फ्यूज लगाए जाने के कारण सिविल लाइंस, राघवनगर, भटवलिया, नाथनगर, रामनाथ देवरिया, उमानगर, साकेतनगर, खरजरवा, कठिनइया, सोंदा वार्डाें की बिजली सुबह 10 से दोपहर चार बजे तक बाधित रही। इतना ही नहीं, कई अन्य मुहल्लों की भी बिजली ट्रिप होती रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


---------
बिजली व्यवस्था को गर्मी में कुछ दुरुस्त रखनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। सबसे अधिक दिक्कत लोकल फाल्ट से हो रहा है। इस पर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

....शक्ति गुप्ता, व्यापारी नेता
-------
बिजली गायब होने से काफी परेशानी हो रही है, रात हो या दिन कब गुल हो जाएगी,यह पता ही नहीं चल रहा है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
..यशवीर सिंह जस्सी, व्यापारी

-----
पोल शिफ्टिंग की वजह से यह दिक्क्त आई है। ट्रांसफाॅर्मर जिस जगह पर फुंका हुआ है, वहां बदलने का कार्य चल रहा है। इसके लिए लिए लोगों को ऑनलाइन शिकायत करनी चाहिए।
...जीसी यादव,अधीक्षण अभियंता



--------
ट्रांसफाॅर्मर जलने से 70 घंटे आपूर्ति रही बाधित
सलेमपुर। भागलपुर में ट्रांसफार्मर जलने से 70 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप है। उपभोक्ता परेशान हैं और अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। शिकायत दर्ज कराने के तीन दिन बाद भी टांसफाॅर्मर नहीं लग सका है। एक्सईएन देवरिया ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर जल्द लग जाएगा।
भागलपुर में रविवार सुबह गांव के दक्षिण मे लगा टांसफार्मर जल गया शिकायत के तीन दिन बाद भी टांसफाॅर्मर नही लगा। भीषण गर्मी मे उपभोक्ता परेशान हैं। इसी ट्रांसफाॅर्मर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लाॅक कार्यालय, डाकघर, इंटर काॅलेज सहित सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। सरकारी कार्यालय का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। डाॅ. रंजीत कुशवाहा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन टीका को सुरक्षित रखने के लिए दिन रात जनेरेटर चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि सरकार के मंशा के खिलाफ विद्युत निगम के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। जेई को बार-बार काॅल करने पर फोन नहीं उठ रहा है। एसडीओ लार ने बताया की बुधवार को टांसफाॅर्मर लग जाएगा।


------------
फुंकने के दो सप्ताह बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर


सलेमपुर। भटनी के लक्ष्मीपुर गांव मे लगा तिरसठ केवी का ट्रांसफार्मर दो सप्ताह पहले फूंक गया।जिसके कारण पचास घरों के लोग अंधेरे मे रहने को विवश है। गांव के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत विद्युत निगम के अफसरों से की।लेकिन अभी तक नहीं बदला जा सका।भीषण गर्मी मे लोग रहने को मजबूर है।दिनेश प्रसाद,उमेश प्रसाद,मुन्ना अंसारी,अशोक कुशवाहा,संतोष यादव,गणेश गोड, गुमानी प्रजापति,जयनारायण यादव,लालमन कुशवाहा,शम्भू ठाकुर आदि लोगों ने विद्युत निगम के अफसरों से ट्रांसफार्मर बदले की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed