Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Had the road not been sunken, the daughter's procession would have been called at the door

Deoria News: धंसी न होती सड़क तो दरवाजे पर बुलाते बिटिया की बरात

Sun, 04 Jun 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Had the road not been sunken, the daughter's procession would have been called at the door
रामगुलाम टोला पूर्वी में बदहाल सड़क।
सड़क-नाली बदहाल होने से चाहकर भी घर पर शादी समारोह नहीं कर पा रहे अधिकांश परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के आंबेडकर नगर निवासी बृजेश तिवारी के बिटिया की शादी 11 जून को होनी है। हफ्ते दिन पहले तक तैयारी दरवाजे पर बारात बुलाने की हो रही थी, लेकिन बिटिया की ससुराल से आए कुछ लोगों ने सड़क बदहाल देख विवाह भवन में शादी का सुझाव दे दिया। बृजेश तिवारी परेशान हैं, उन्हें तय तिथि पर शहर में विवाह भवन खाली नहीं मिल रहा। शादियों के सीजन में इस तरह की परेशानी शहर के सीमावर्ती मोहल्लों के लोग ज्यादा महसूस कर रहे हैं। मेहमानों के लिए पर्याप्त घर और पास में खाली प्लाट होने के बाद भी उन्हें शादी समारोह के लिए विवाह भवन का सहारा लेना पड़ रहा है।
चटनी गड़ही मोहल्ला, रामगुलाम टोला पूवी, अलीनगर, शांति नगर, महुआबारी, चकियवा वार्ड के मंगलमपुरम्, दानोपुर आदि जगहों पर बीते साल नगर पालिका ने मिट्टी खडंजा, इंटरलाॅकिंग कई सड़कें बनवाई हैं। मिट्टी भराई के तुरंत बाद नई सड़कें बनी होने के कारण बरसात में सड़क जगह-जगह धंस गई है। इन पर चार पहिया वाहन ले जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। इन मोहल्लों के लोग कोई बड़ा आयोजन इसलिए नहीं कर पाते कि यहां वाहनों की आवाजाही के लिए सड़कें अच्छी नहीं हैं।
विज्ञापन

-----------
सवा लाख में तय करना पड़ा है विवाह भवन
28 जून को भतीजी की शादी है। एक साल पहले जब शादी तय हुई तो प्लानिंग दरवाजे पर बारात बुलाने की थी। 15 जून के बाद मानसून आने की संभावना रहती है। दरवाजे की सड़क खराब है। वाहनों को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए विवाह भवन तय करना पड़ा है। इसके चलते करीब 50 हजार रुपये बजट अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, मंगलमपुरम
------------
सड़क ठीक होती तो घर में रहती रौनक
23 जून को बिटिया की शादी है। इसके लिए कसया रोड में मैरिज हाल बुक किया हूं। मेरे पास 12 कमरे का मकान है। बगल में प्लाॅट भी खाली है, मगर रास्ता ठीक नहीं होने के चलते वैवाहिक आयोजन मैरिज हाल में करना पड़ रहा है। सड़क बन जाती तो ऐसे समारोह से घर पर रौनक रहती। - राजेंद्र दुबे, रामगुलाम टोला पूर्वी
---------
बरसात में बढ़ जाती है परेशानी
सीमावर्ती मोहल्लों के ज्यादातर लोग शादी समारोह का आयोजन जून माह से पहले ही करना चाहते हैं। ताकि बरसात के समय मेहमानों को आवागमन में परेशानी न हो। जो लोग किसी कारण वश 15 जून के बाद शादी तय करते हैं, उनमें ज्यादातर को विवाह भवन का सहारा लेना पड़ता है।

------------
वर्जन
लोगों की परेशानी को देखते हुए कई मोहल्लों में मिट्टी भराई के कुछ ही दिनों बाद खड़ंजा सड़क बना दी गई। बारिश होने पर सड़क खराब होने की शिकायत मिली है। बजट की उपलब्धता के अनुसार सड़कों की मरम्मत या नवीनीकरण कराया जाएगा। - रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed