फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gun smugglers are selling pistols for Rs 15,000, carbines for Rs 40000

Deoria News: 15000 रुपये में पिस्टल, 40 में कारबाइन बेच रहे हैं असलहा तस्कर

Sat, 29 Jul 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gun smugglers are selling pistols for Rs 15,000, carbines for Rs 40000
देवरिया। जिले के असलहा तस्करों ने कई प्रांतों में नेटवर्क खड़ा कर लिया है। इस गैंग के तार बड़े बदमाशों से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद तस्कर जिले की पुलिस की नजर से बचते रहे। गैर जिलों की पुलिस के हाथ लगे तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे 15,000 रुपये में पिस्टल और 40,000 में कारबाइन तक मुहैया करा दे रहे हैं। इनके असलहे के दम पर बड़ी लूट और अन्य घटनाओं को बदमाश अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन




जून माह में गुजरात पुलिस ने लार कस्बा निवासी नैमुद्दीन उर्फ शुड्डू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि गुजरात के गांधीधाम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के आंगडिया पेठी में चार बदमाशों ने एक करोड़ पांच लाख रुपये की लूट को फायरिंग कर अंजाम दिया था। इन बदमाशों को नैमुद्दीन ने असलहा उपलब्ध कराया था। एक वर्ष पहले यूपी एसटीएफ ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले नैमुद्दीन को नौ अवैध पिस्टल व 18 मैगजीन के साथ आंबेडकर नगर से गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की नौ पिस्टल, 18 मैगजीन, एक मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद हुई थी। सूत्रों के अनुसार नैमुद्दीन बिहार, मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक हथियार की सप्लाई करता है।
विज्ञापन

इसी तरह लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी रामप्रवेश यादव को लार पुलिस ने वर्ष 2010 में 20 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। करीब एक दशक के समय में वह असलहा तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का सरगना बन गया। अप्रैल 2021 में लखनऊ में एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास से 32 बोर की 20 पिस्टल व 40 मैगजीन बरामद हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामप्रवेश प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध असलहों की तस्करी का काम करता है। मध्य प्रदेश और बिहार से असलहा लाकर बदमाशों को बेचता था। उसके पिता मध्य प्रदेश के खंडवा में नौकरी करते हैं। इसी दौरान उसकी पहचान तस्करों के साथ हो गई थी। प्रयागराज के रास्ते वह लखनऊ पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जुलाई 2023 को पकड़े गए बरहज थाना क्षेत्र के खाेरी गांव निवासी संग्राम सिंह ने बताया कि वह पंद्रह हजार रुपये में पिस्टल लोगों को बेचता था। उसके गिरोह में बलिया, गाजीपुर के भी तस्कर हैं। खंडवा और मुंगेर से असहला लाकर बेचने का काम करता था। इसी तरह करीब एक साल पहले पुलिस ने बिहार निवासी असलहा तस्कर को कारबाइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस को बताया था कि तीस से चालीस हजार रुपये में कारबाइन बेचते है।



--------------------------

विदेशी मार्का और मुंगेर के असलहों की पहुंच रही खेप देवरिया। जनपद कुछ वर्षों में अवैध असलहों की तस्करी का हब बन गया है। बिहार के मुंगेर में बनने वाले असलहों से लेकर विदेशी असलहे तस्कर बदमाशों को मुहैया करा रहे हैं। तस्कर विदेश से पुर्जे लाकर उससे यहां असलहा बना रहे हैं। करीब एक साल पहले सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव के पास हुए पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में यूएसए लिखा पिस्टल पुलिस ने बदमाश के पास से बरामद किया था। सदर कोतवाली पुलिस ने भी बिहार के कुछ लोगों को मार्च में साकेत नगर से गिरफ्तार किया था। इनके पास से तीन पिस्टल पुलिस ने बरामद किया था। असलहा तस्कर मुंह मांगे दामों पर असलहों को बेच रहे हैं। जिले में कई बार पुलिस ने कारबाइन तक बदमाशों के पास से बरामद कर चुकी है।



---------------------



कैसे मिल जाता है कारतूस




तस्कर असलहा बेचकर अपना काम पूरा कर लेते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर असलहा खरीदने वालों को कारतूस कैसे मिल रहा है। क्योंकि असलहे आसानी से तैयार हो सकते हैं, लेकिन कारतूस फैक्ट्रियों में ही बनाए जा सकते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि दुकानदारों की मिलीभगत से ही कारतूस मिलता है।



कोट



जिले के असलहा तस्कर जो गैर जिलों में पकड़े गए हैं। उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जाती है। इन तस्करों की जिले में कोई गतिविधियां नहीं हैं। बिहार की सीमा से गुजरने वाले संदिग्धों पर नजर रहती है। - संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed