{"_id":"6a4ff6c8dcbbe6b6130ea012","slug":"guidelines-for-progress-in-pending-deliberations-deoria-news-c-208-1-deo1023-186534-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लंबित विवेचनाओं में प्रगति लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लंबित विवेचनाओं में प्रगति लाने के दिए निर्देश
Fri, 10 Jul 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बृहस्पतिवार को बरियारपुर थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों के रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ सुना जाए तथा उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त और क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।