{"_id":"65edfd232563e659bc033893","slug":"guess-of-rain-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-121146-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आज और कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आज और कल बारिश के आसार
Mon, 11 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
धीरे-धीरे बढ़ रही तपिश, पछुआ हवा से बदल रहा मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के मौसम में तपिश बढ़ रही है। तेज पछुआ हवा चलने से इधर मौसम बदला है। मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि इधर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से 11 व 12 मार्च को हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्व के दिनों की अपेक्षा तापमान में हर रोज वृद्धि देखने को मिल रही है। बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पछुआ हवा तेज गति से चल रही है। यह पर्वतीय क्षेत्रों से होकर आ रही है। काश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल में हिमपात होने से मैदानी क्षेत्रों में मौसम बदल रहा है। ठंडी हवा का भी असर रहेगा। 11 व 12 मार्च को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं।