फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gst discrepancy must be remove

जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने और संगठन की मजबूती पर दिया बल

Mon, 08 Mar 2021 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
gst discrepancy must be remove
जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने और संगठन की मजबूती पर दिया बल
विज्ञापन

देवरिया। जिला उद्योग व्यापार मंडल की रविवार को कसया रोड पर मैरिज हाल में बैठक हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने संगठन की मजबूती एवं सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने कहा कि संगठन लगातार अपने कार्यों से व्यापारियों के साथ ही आमजन मानस की समस्याओं को उठाता रहा है। व्यवसायियों को भी अब इस दिशा में काम करना होगा। स्टार्टअप के जरिए उद्योग लगाकर अपने व्यापार को बढ़ाने एवं संगठन के सहयोग के लिए तैयार रहना होगा। जिला महामंत्री योगेश सिंह ने कहा कि संगठन की 45 इकाइयां इस समय काम कर रही हैं। इसे अभी और आगे बढ़ाना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुमाकर त्रिपाठी ने कहा कि पूरे जिले में तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। मौके पर जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने का प्रस्ताव रखा गया तथा इसे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक को स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शंखलाल सर्राफ, दवा एसोसिएशन के अनिल गुप्त, फुटपाथ संघ के मंटू जायसवाल, धनोज जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, विभा पांडेय, रमेश चंद्र त्रिपाठी, विजय सैनी, सुधाकर गुप्ता, जवाहर बरनवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान शनिवेश द्विवेदी, आत्माराम निगम, रमापति शुक्ल, मुन्ना गुप्ता, जितेंद्र कुशवाहा, अशोक गुप्ता, सुनील जायसवाल, पवन गुप्ता, देवेश गुप्ता, संजय जायसवाल, सुनील जायसवाल, तारकेश्वरनाथ त्रिपाठी, घनश्याम मद्धेशिया, कृतिरानी मिश्रा, प्रीति वर्मा, घनश्याम मद्धेशिया, नंदजी शाही, अनिरुद्ध गुप्ता, अन्नू, शिव कुमार, सद्दाम हुसैन, मनीष रुंगटा, शिवाकांत तिवारी, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed