फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   grp rpf checked trains in nonapar

Deoria News: जीआरपी और आरपीएफ ने की ट्रेनों में जांच

Sun, 01 Jan 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
grp rpf checked trains in nonapar
जीआरपी और आरपीएफ ने की ट्रेनों में जांच
विज्ञापन

संदिग्ध ठिकानों पर की छापेमारी, मुखबिरों को भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नोनापार रेलवे स्टेशन के समीप छपरा पैसेंजर में असलहा के बल पर भाई-बहन से नकदी व मोबाइल लूट और गोरखपुर-सिवान पैसेंजर में दंपती से लूट की कोशिश मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम नोनापार-भाटपाररानी रेलवे स्टेशनों के बीच जांच कर रही है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही मुखबिरों को भी काम पर लगाया है।
भटनी नगर के वार्ड संख्या 10 निवासी सेठ प्रसाद गुप्ता की बेटी ममता व बेटा पीयूष बृहस्पतिवार को आवश्यक समान की खरीदारी करने के लिए बिहार के मैरवा बाजार गए थे। रात आठ बजे दोनों मैरवा रेलवे स्टेशन से छपरा पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर भटनी के लिए निकले। ट्रेन नोनापार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी तभी चलती ट्रेन में एक युवक भाई-बहन पर असलहा तान नकदी और रुपये लूट लिया था। जीआरपी से शिकायत की मोबाइल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरी ओर सिवान जिले के मकुनीपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार पत्नी काजल के साथ मुंबई से दादर एक्सप्रेस से भटनी उतरे। यहां से गोरखपुर-सिवान पैसेंजर में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे सवार होकर सिवान जा रहे थे। इसी बीच ट्रेन जैसे ही नोनापार चली आउटर पर नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को असलहे के दम पर लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन

दंपती ने सिवान रेलवे स्टेशन पर उतर कर इसकी शिकायत जीआरपी से की। सिवान जीआरपी ने दंपती मामले को भटनी जीआरपी को स्थानांतरित किया है। एसओ श्रवण कुमार शुक्ल ने बताया कि नोनापार रेलवे स्टेशन से लेकर भाटपाररानी स्टेशन के बीच रविवार को संदिग्धों से पूछताछ की गई। मुखबिरों के सहायता से जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed