{"_id":"603e83668ebc3eda4d71a596","slug":"group-commander-visited-ncc-camp-deoria-news-gkp3868474100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप कमांडर ने किया एनसीसी कैंप का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप कमांडर ने किया एनसीसी कैंप का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रुप कमांडर ने किया एनसीसी कैंप का निरीक्षण
देवरिया। राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में चल रहे 49वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी की ओर से संचालित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को ग्रुप कमांडर ने निरीक्षण किया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीरेंद्र कुमार को कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर तथा सलामी दी।
शिविर कमांडेंट कर्नल रणधीर सिंह ने ग्रुप कमांडर को प्रेजेंटेशन के माध्यम से कैंप में चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर महोदय ने कहा कि एनसीसी की ट्रेनिंग पाकर छात्र एनसीसी ‘ए’, ‘बी’ व ‘सी’ प्रमाण पत्र ही नहीं प्राप्त करते बल्कि एनसीसी की ट्रेनिंग उन्हें एक अच्छा नागरिक भी बनाती है। एनसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों में देशभक्ति, ईमानदारी, समय की पाबंदी, एकता व अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण गुणों का समावेश कराया जाता है। वर्तमान समय में किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए देश के नागरिकों में शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, एकता व अनुशासन तथा देशभक्ति की भावना होना भी परम आवश्यक है। एनसीसी का प्रशिक्षण छात्रों में इन्हीं सब गुणों का प्रवेश कराता है तथा एक सैनिक की जीवन शैली से अवगत कराता है। इस दौरान डिप्टी शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह, सूबेदार मेजर अमरजीत सिंह, एनसीसी अधिकारी कैप्टन भरत यादव, लेफ्टिनेंट रामकेवल प्रसाद, थर्ड ऑफिसर दीपशिखा मौर्या, केयरटेकर ऑफिसर सैयद यावर हुसैन नकवी, सूबेदार प्रमोद कुमार साहू, बटालियन हवलदार मेजर वीर बहादुर, ट्रेनिंग सहायक विमल वर्मा, प्रधान सहायक अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ सहायक संजय सिंह, सविता प्रसाद, राजकमल दीक्षित एवं समस्त पीआई स्टाफ तथा सिविल स्टाफ उपस्थित रहे।