{"_id":"68964aebd944ff8eb2070d77","slug":"grandmother-and-granddaughters-mother-daughter-jhulsi-from-electrocution-deoria-news-c-7-1-gkp1032-1031729-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: करंट लगने से नानी और नाती की माैत, बेटी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: करंट लगने से नानी और नाती की माैत, बेटी झुलसी
Sat, 09 Aug 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- रुद्रपुर क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव में हुआ हादसा
- घर में लगे टेबल फैन में अचानक उतरे करंट से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार दोपहर करंट ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर में लगे टेबल फैन में अचानक करंट उतरने से 65 वर्षीय बिंदु देवी और उनकी गोद में खेल रहा आठ माह का नाती अदम्य मौके पर ही मौत के मुंह में समा गए। हादसे में मासूम की मां गरिमा (28) गंभीर रूप से झुलस गई, उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
परिजनों के मुताबिक, बिंदु देवी दोपहर में अपने नाती अदम्य को गोद में लेकर आंगन में बैठी थीं। पास में रखा टेबल फैन अचानक उनके ऊपर गिर गया और करंट की चपेट में आ गए। झटके से दोनों की चीख सुनकर उसकी बेटी गरिमा दौड़ी और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। परिवार के लोगों ने तत्काल बिजली का स्विच बंद कर तीनों को सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बिंदु देवी और अदम्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि गरिमा की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक मासूम अदम्य मूल रूप से गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के डेमुसा गांव का रहने वाला था। उसकी मां गरिमा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व डेमुसा गांव में हुई थी। दो माह पहले अदम्य को लेकर उसकी मां गरिमा जोगिया बुजुर्ग आई थी। बिंदु देवी की केवल पांच बेटियां थीं, जिनमें गरिमा सबसे छोटी थी। परिवार में कोई बेटा न होने के कारण बेटियों के साथ ही बिंदु देवी का जीवन गुजर रहा था। इस हादसे के बाद गरिमा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ओर उसने अपनी मां को खो दिया, तो दूसरी ओर मासूम बेटे को भी। गांव में हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध है।