फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Grandmother and granddaughter coming to Baitalpur by following the railway track die after being hit by a train

Deoria News: रेल ट्रैक पकड़कर बैतालपुर आ रही दादी-पोती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Mon, 29 Jul 2024 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Grandmother and granddaughter coming to Baitalpur by following the railway track die after being hit by a train
खेरु निशा की फाइल फोटो
- परिजनों का रोकर बुरा हालए अप ट्रैक पर सवारी गाड़ी आते देख डाउन ट्रैक पर पहुंचीं दादी-पोती
विज्ञापन

- डाउन ट्रैक पर आ रही मौर्य एक्सप्रेस की नहीं लग सकी भनक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/ बैतालपुर। बीमार को दिखाने के लिए सोपारी खुर्द निवासी एक युवती दादी को ले बैतालपुर आ रही थी। वह सड़क मार्ग की जगह सीधे रेलवे ट्रक से होकर बैतालपुर आने लगी। इसी क्रम में उस ट्रैक पर एक ट्रेन आती दिखी। दादी-पोती दूसरे ट्रैक पर चली गईं। ट्रेन की आवाज के आगे उन्हें ट्रैक पर आ रही ट्रेन की जानकारी नहीं हो सकी और दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया।
गौरी बाजार थाना के सोपरी खुर्द निवासी खेरु निशा (70) पत्नी झजरु की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उनका इलाज बैतालपुर में एक चिकित्सक यहां चल रहा था। रविवार की सुबह खेरु निशा की पोती रुकसाना (23) पुत्री झजरु दादी को डाॅक्टर के यहा दिखाने पैदल बैतालपुर आ रही थीं। वह गौरीबाजार- देवरिया रेल खंड के रेल ट्रैक के रास्ते आ रही थीं। अभी वह बैतालपुर-गौरीबाजार के मध्य किमी नंबर 464/28-26 पर ही पहुंचीं थीं कि देवरिया की तरफ से आती एक ट्रेन दिखाई दी। रुकसाना दादी को डाउन रेलवे ट्रैक पर लेकर चली गई। उसी समय गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर से देवरिया जा रही थी। ट्रेन की आवाज दोनों पास से गुजर रही ट्रेन की आवाज के चलते सुन नहीं सकीं और रेलवे ट्रैक से नहीं हट पाईं। इससे दोनों मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही देवरिया आरपीएफ के दरोगा शिवराम मीना पोस्ट से स्टाफ के साथ पहुंच गए। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर दादी-पोती की मौत की सूचना गौरीबाजार पुलिस को दी। सूचना पर गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और डाउन लाइन के किनारे दो महिला की डेड बॉडी को देखा। गौरी बाजार थाने के दरोगा अखिलेश कुमार और महिला कांस्टेबल कंचन ने दोनों महिलाओं की तलाशी ली। उनके पास मोबाइल नंबर मिला, जिससे दोनों के शवों की शिनाख्त हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां-बेटी की मौत की सूचना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष गौरीबाजार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि रेलवे क्राॅसिंग पार करते समय हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed