फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Grandfather and grandson died due to uncontrolled pickup collision in Tarkulwa Deoria

दर्दनाक: होली की खरीदारी कर लौट रहे दादा-पोते को पिकअप ने कुचला, दोनों ने मौके पर ही तोड़ा दम

Fri, 03 Mar 2023 09:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, तरकुलवा (देवरिया)
अमर उजाला नेटवर्क, तरकुलवा (देवरिया) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Mar 2023 09:08 PM IST
सार

तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव निवासी चंद्रबली कुशवाहा (65 वर्ष) अपने पोते सतीश कुशवाहा (20 वर्ष) के साथ बाइक से कंचनपुर चौराहे पर बाजार करने गए थे। वह अपने पोते के साथ घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Grandfather and grandson died due to uncontrolled pickup collision in Tarkulwa Deoria
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली की खरीदारी कर बाजार से घर लौट रहे दादा और पोते की शुक्रवार शाम पिकअप की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पिकअप की तलाश में जुटी है। उधर एक साथ दो मौतों की सूचना जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव निवासी चंद्रबली कुशवाहा (65 वर्ष) अपने पोते सतीश कुशवाहा (20 वर्ष) के साथ  बाइक से कंचनपुर चौराहे पर बाजार करने गए थे। वह अपने पोते के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान गांव के समीप कसया-देवरिया मार्ग के रतनपुरा चौराहे पर ईंट-भट्टे के सामने देवरिया से कसया की ओर जा रही बेकाबू पिकअप की चपेट में आ गए। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

यह सूचना जब गांव वालों को मिली तो मौके पर पहुंच गए। तरकुलवा पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। इसकी जानकारी जब मृतक की मां धर्मावती देवी, छोटे भाई परमेश तथा दो छोटी बहनों को हुई तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सभी उस पल को कोस रहे थे, जिस समय बाबा और पोता बाजार के लिए निकले थे।

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोग बता रहे हैं कि पिकअप से हादसा हुआ है। जिसकी तलाश की जा रही है। -दिनेश कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष तरकुलवा

विज्ञापन

पिता की मौत के बाद सतीश के कंधों पर थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी
सतीश चार भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता रामध्यान की मौत बहुत पहले ही हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारी सतीश पर ही थी। वही बाबा के बुढ़ापे का सहारा था। वह खेतीबारी कर पूरे परिवार की जिम्मेदारियों को निभाता था। अपने सभी छोटे-भाई बहनों की वह हर ख्वाहिश पूरी करने के साथ ही उन्हें अच्छी शिक्षा भी दे रहा था। ग्रामीण बताते हैं कि वह होली की खरीदारी करने के बाद छोटी बहनों के लिए पनीर लेकर बाबा के साथ लौट रहा था, तभी पिकअप ने उन्हें रौंद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed