{"_id":"6872ac568e149d4b420da314","slug":"grandfather-and-grandchildren-identified-as-rider-of-bike-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158118-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दादा और पोते की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दादा और पोते की जान गई
Sun, 13 Jul 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामलक्षन। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौराहे पर शुक्रवार की देर रात पिकअप की चपेट में आने से रिश्ते के दादा और पोते की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी दादी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बैतालपुर निवासी प्रिंस मद्धेशिया (22) पुत्र श्रीकांत मद्धेशिया गांव के ही रिश्ते के दादा गुलाब मद्धेशिया (55) और दादी रंभा देवी (52) को शुक्रवार की रात में बाइक से रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के मेले में दुकान पर छोड़ने जा रहा था।
तीनों रामलक्षन चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी बीच रुद्रपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे प्रिंस मद्धेशिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे गुलाब मद्धेशिया और उनकी पत्नी रंभा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे रामलक्षन चौकी प्रभारी अविनाश मौर्या ने घायल पति-पत्नी को एंबुलेंस से गौरी बाजार सीएचसी भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने गुलाब मद्धेशिया को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रंभा देवी को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
चार भाइयों में तीसरे नंबर का था प्रिंस : प्रिंस चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह 12वीं का छात्र था, जबकि गुलाब मंदिरों पर लगने वाले मेले में बिसारता की दुकान लगाते थे। इनके परिवार में पत्नी रंभा के अलावा कोई नहीं है।
पति की मौत की सूचना के बाद रंभा का रो रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पिकअप को कब्जे मेंं लिया गया है। हादसे के बाद चालक भाग निकला है।