फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Grand Kalash Yatra of Shatchandi Mahayagya started

Deoria News: शतचंडी महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा

Mon, 30 Oct 2023 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Grand Kalash Yatra of Shatchandi Mahayagya started
भाटपाररानी। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अजोरिया स्थित काली मंदिर पर रविवार को आयोजित शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ पर हाथी, घोड़े और बैंड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गांव और क्षेत्र के सैकड़ों महिला, पुरुष, युवा एवं युवतियों तथा बालकों ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञस्थल से जय माता दी ,हर हर महादेव, जय श्री राम, अधर्म का नाश हो धर्म की जय हो आदि उद्घोष के साथ आरंभ होकर गांव के कुशवाहा टोला, बांसी, भेड़ापाकड़, बाईंपार मठ दामोदरा, चनुकी बाजार होते हुए छोटी गंडक नदी के चनुकी घाट पर पहुंची । वहां कलश में जल भरने के बाद पुनः चनुकी बाजार होते हुए कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हो गई। कलश यात्रा में यज्ञाचार्य गंगाधर शुक्ला, अध्यक्ष रामचंद्र पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, मुकेश यादव, मुकेश गुप्ता, भवानी यादव पूर्व प्रधान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed