{"_id":"57eab7a44f1c1b6809573c30","slug":"gram-panchayat-members-took-shout","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्यों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्यों ने भरी हुंकार
देवरिया
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम पंचायत सदस्य महासंघ के बैनर तले ग्राम पंचायत सदस्यों ने अधिकार, वेतन, पेंशन आदि मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इससे पहले ccसदस्यों ने सांसदों और विधायकों की तरह अधिकार देने की मांग की।
जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में ग्राम पंचायत सदस्यों का ग्राम पंचायत विकास योजना में क्या भूमिका है पर प्रशिक्षण देने, वार्ड की कार्ययोजना बनाने का अधिकार देने, पंचायतराज अधिनियम को संविधान की मंशा के अनुरूप लागू करने, ग्राम पंचायत की बैठक महीने में एक बार अनिवार्य रूप से कराने, न्याय पंचायतों को पुनर्जीवित करने, 10 हजार रुपये मासिक वेतन देने, पूर्व सदस्यों को पांच हजार रुपये पेंशन देने की मांग की गई है।
महासंघ के अध्यक्ष दरोगा यादव ने कहा कि आजादी के बाद भी ग्राम पंचायत सदस्यों को उनके अधिकार नहीं दिए गए हैं। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि और डॉ. चतुरानन ओझा ने सदस्यों की मांगों का समर्थन किया। साथ ही लखनऊ में प्रधानों पर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रासन चौहान, मनोज यादव, अशोक मालवीय, जयकरण शाह, महेश चौहान, रमेश चंद्र यादव, लखन यादव, हरिहर, गोरख पाल, सुभावती देवी, चंद्रावती देवी, राजपति, खुशबू चौहान और जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।