{"_id":"6568dffaaaa01039b1036b57","slug":"government-should-provide-gas-cylinder-to-everyone-at-rs-450-ramji-deoria-news-c-208-1-deo1003-13998-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए सरकार : रामजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए सरकार : रामजी
Fri, 01 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा के राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने का वादा किया है। उसी वादे को उत्तर प्रदेश में लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी सीमा पांडेय को सौंपा।
जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, उन राज्यों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी तक बढ़े हुए हैं। गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों की वजह से आम लोगों को खासकर महिलाओं को घर चलाने में दिक्कत हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है जिस प्रकार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्यों में 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है उसी तरह उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं।
इस दौरान पुरुषोत्तम नारायण सिंह, दीनानाथ भारती, आनंद देव गिरि, जयदीप त्रिपाठी, विजयशेखर मल्ल रोशन, नीलेश त्रिपाठी, जुलेखा खातून, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भरत मणि त्रिपाठी, डॉ एस के पाठक आदि मौजूद रहे।