फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Government is running several schemes to empower the disabled

दिव्यांगजन के सशक्तिकरण को सरकार चला रही कई योजनाएं : सांसद

Thu, 03 Dec 2020 05:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Government is running several schemes to empower the disabled
दिव्यांगजन के सशक्तिकरण को सरकार चला रही कई योजनाएं : सांसद
विज्ञापन

देवरिया। विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विकास भवन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्यांगजनों में सहायक उपकरण कान की मशीन, बाइब्रेट स्टिक आदि वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि दिव्यांगजन में किसी न किसी प्रकार की विशेष प्रतिभा विद्यमान होती है। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। दिव्यांगता के कारण जीवन में कठिनाई तो आ सकती है, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति से व्यक्ति किसी भी कठिनाई पर विजय प्राप्त कर सकता है। सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिव्यांगजन को एक हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दे रही है। दिव्यांगजन को 500 रुपये महीना पेंशन दिया जा रहा है। दिव्यांगजन को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगजन की सुविधा के लिए एक उच्च कोटि के लिंब सेंटर एवं खेल स्टेडियम का निर्माण लखनऊ में कराया गया है। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से सरकार दिव्यांगजन की सहायता कर रही है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश मिश्र, दिव्यांग संघ अध्यक्ष राकेश सिंह, रामदास मिश्रा, अंबिकेश पांडेय, राधेश्याम शुक्ला, शैलेश त्रिपाठी, अजय कुमार, रामाश्रय मद्धेशिया, रवि कुमार वर्मा, बेचू चौधरी, राकेश चौबे, दुर्गेश मौर्या, रामाशीष यादव, रोशन वर्मा, कृपाशंकर उपाध्याय, प्रवीण निखर, राधेश्याम शुक्ला, गंगा शरण पांडेय, बृजेश चौहान, राजू विश्वकर्मा, कन्हैया चौरसिया, राजू गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग के साथ सांसद-विधायक ने ली सेल्फी
कार्यक्रम समाप्ति के बाद कार्यक्रम स्थल से निकल रहे सदर सांसद और सदर विधायक की नजर भीखमपुर रोड निवासी दिव्यांग गामा मद्धेशिया पर पड़ी, जो ट्राई साइकिल पर नमकीन, बिस्किट, चिप्स आदि लेकर पहुंचे थे। उनके पास पहुंचकर दोनों माननीयों ने बातचीत की। गामा ने बताया कि ट्राई साइकिल पर वह समान बांधकर बेचते हैं। यही उनके रोजगार का माध्यम है। इस पर सांसद, विधायक और उनके साथ मौजूद प्रबुद्धजनों ने गामा की प्रशंसा करते हुए उसके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed