फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Government is determined for villages, poor, farmers and youth: Surya Pratap

गांव, गरीब, किसानों व युवाओं के लिए संकल्पित है सरकार : सूर्य प्रताप

Thu, 26 Sep 2024 06:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Government is determined for villages, poor, farmers and youth: Surya Pratap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देसही देवरिया। रामपुर चंद्रभान गांव में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।

रामपुर कारखाना विकास खंड क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से पार्टी सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 120 लोगों को सदस्य बनाया गया। मुख्य अतिथि, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संबोधन में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार किसानों, गांव के लोगों की बेहतरी के लिए संकल्पित होकर निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए सरकार सकारात्मक सोच के साथ अद्वितीय कार्य कर रही है। किसानों को बीज पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए अब खाते में धनराशि आने का उन्हें इंतजार नहीं करना होगा। अब सरकारी कृषि गोदामों पर किसान आधार कार्ड लेकर जाएंगे। वहां लगी मशीन पर कर्मचारी उनका अंगूठा लगवाएंगे। जिस बीज पर जितना अनुदान मिलना निर्धारित किया गया है, उतना अनुदान तत्काल कम करके शेष धनराशि अदा कर बीज खरीद सकते हैं। यह सरकार की तरफ से किसानों को बड़ी सौगात है। जो व्यक्ति 70 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। वह निकट के जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना आवेदन करके कार्ड बनवा सकते हैं। खाद, बीज, पानी, बिजली आदि सभी सुविधाएं समय से सुगमता के साथ किसानों को मिल रही हैं। इसके लिए अन्य सरकारों की तरह लाठियां नहीं खानी पड़ रही हैं। सड़क से लेकर स्वच्छ पेयजल तक सारी सुविधाएं शहर की तरह मिल रही हैं।
विज्ञापन


सदस्यता अभियान को सफल बनाए जाने के लिए कार्यकर्ताओं के मेहनत की सराहना की। कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन, विपक्षी पार्टियां सरकार के निष्पक्ष कार्यों से परेशान हैं। उन्हें जनता का विकास देखा नहीं जा रहा है। इसलिए जनता के बीच तरह-तरह का भ्रम पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को श्रीनिवास मणि, डाक्टर विनय कुमार राव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश मल्ल, संचालन अखिलेश राय ने किया। आयोजक ग्राम प्रधान राजू सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान मंडल ओमप्रकाश सिंह, विवेकानंद यादव, अवधेश राव, गोलू तिवारी, आनंद सिंह, मनोज सिंह, बुद्धू प्रजापति, मुन्ना प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed