{"_id":"657f457619f8c72a45053834","slug":"governer-daughter-reached-in-hast-kala-sangam-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-15287-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हस्तकला संगम में अनार पटेल ने सिखाए उद्यमिता के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हस्तकला संगम में अनार पटेल ने सिखाए उद्यमिता के गुर
Mon, 18 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
पूर्वान्चल हस्त कला संगम कार्यक्रम में पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल की बेटी अनार पटेल।स्राेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तकला संगम में पहुंचीं 400 से अधिक महिलाएं, राज्यपाल की बेटी ने महिलाओं को गुजरात आने का दिया आमंत्रण
भाजपा नेता शशांक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज को दिशा देने की बात कही
...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र पर रविवार को पूर्वांचल हस्तकला संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश प्रदेश की राज्यपाल की पुत्री एवं ग्रामश्री व क्रॉफ्टरूट की संस्थापिका अनार पटेल ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने एवं उद्यमिता के विभिन्न गुरों को बताया।
मुख्य अतिथि अनार पटेल ने कहा कि हम सभी बहनों को आत्मनिर्भर होना है। अपनी कला की बदौलत अपनी पहचान बनानी है। आज के वक्त में हर कोई गुणवत्ता देखता है। इसलिए हमें उस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अपनी संस्था क्रॉफ्टरूट्स के बारे में बताया कि सिर्फ एक चीज ही बनाओ लेकिन वह सुंदर और अच्छा हो। मैं खुद भी किसी हस्तकला पर कार्य करने से पहले उसे सीखती हूं। मैं गुजरात में काम करती हूं और मेरी कोशिश रहेगी कि मैं जागृति के माध्यम से आप सबके साथ मिलकर काम करूं और खुद भी और बेहतर करूं। आपमें से कुछ महिलाएं गुजरात में मेरे आवास पर आएं और वहां की कला सीखें और देवरिया-गुजरात को आपसी कला के जरिए जोड़ें।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि आप इस क्षेत्र में नए-नए तरीकों को आजमाना शुरू करें और मधुबनी कला की तर्ज पर मूंज और मैक्रम का भी इस्तेमाल करें। जागृति जैसी संस्था के साथ मिलकर इस क्षेत्र और कला को आगे बढ़ाएं। अतिथियों का स्वागत करते हुए शशांक मणि ने कहा कि अनार जी का देवरिया आना हमारे लिए शुभ संकेत है। जिस तरह का कार्य उन्होंने हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में किया है, उसका एक अंश भी हम यहां ले आते हैं तो उससे पूर्वांचल के शिल्पकारों का भाग्य बदल जाएगा। हम जागृति उद्यमिता केंद्र के जरिए महिलाओं को कर्मचारी या कारीगर नहीं बल्कि उद्यमी बनाना चाहते हैं। संचालन प्रीति पांडेय और शुभम त्रिपाठी ने किया।