फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorra suddenly started growling... Rapti's attitude also turned harsh.

Deoria News: गोर्रा भी अचानक गुर्राने लगी...राप्ती के तेवर भी तल्ख

Fri, 19 Sep 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorra suddenly started growling... Rapti's attitude also turned harsh.
पिड़रा घाट पर गोर्रा नदी का बढ़ रहा जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एकौना। बारिश के कारण गोर्रा और राप्ती नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार बढ़ोतरी दर्ज की गईं। गोर्रा खतरे के निशान की तरफ तेजी से बढ़ रही है। वहीं राप्ती नदी तिघरा मराछी बांध पर दबाव बना रही है।
बंधे पर रेनकट्स और रैटहोल को देख कछार और दोआबा के लोगों को बाढ़ का भय बना है। गोर्रा पचलड़ी-बेलवा बांध के रतनपुर गांव के पास हुए बोल्डर पिचिंग के पास कटान कर रही है। नदी बांध से सटकर बह रही है। बृहस्पतिवार को गोर्रा नदी 69.45 मीटर और राप्ती 68.40 मीटर पर बह रही थी। दो दिन में दोनों नदियों के जलस्तर में डेढ़ मीटर से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गोर्रा नदी के वेग को देख तटवर्ती गांव के लोग हलकान है। कटान स्थलों के समीप बंधों की जर्जर हालत नदी के खतरे के निशान 70.50 मीटर पर पहुंचने पर भयावह बन सकते है। पिड़रा पुल के एप्रोच पर के दोनों तरफ बैकरोलिंग कर कटान कर रही गोर्रा अब आबादी की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन

साल दर साल नदी खेती योग्य भूमि को काटती जा रही। बंधे और नदी के बीच बसे नरायनपुर और बहोरा दलपतपुर गांव की मकानों नदी के सीधे ठोकर मारने से खतरा बरकरार है। यहां जलस्तर घटने पर मकानों के नदी में गिरने का खतरा बना है। तिघरा मराछी बांध पर राप्ती नदी माझा नरायन, नीबा मठिया, भेड़ी गांव के समीप बंधे से सट कर बह रही है। दो साल से राप्ती नदी कटान करते हुए बंधे के समीप पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बंधा कटा तो 52 गांव में पानी घुस जाएगा। इस बाबत एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि सिंचाई विभाग को बंधों पर निगरानी करते रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed