फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police investigating cryptocurrency network in connection with Ayush kidnapping case

Deoria News: आयुष अपहरण प्रकरण में क्रिप्टोकरेंसी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 18 Oct 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 18 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police investigating cryptocurrency network in connection with Ayush kidnapping case
देवरिया। आयुष अपहरण प्रकरण में क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन की जांच से बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आयुष के पास क्रिप्टोकरेंसी कहां से आई और इसके लेनदेन में कौन-कौन शामिल थे। आयुष की चुप्पी और मोबाइल लापता होने से जांच में चुनौती आ रही है। पुलिस अब क्रिप्टोकरेंसी के स्रोत और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल निवासी आयुष सिंह का 28 सितंबर की शाम महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे के पास कार सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने उसके दोस्त के व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर 35 से 40 हजार यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी की फिरौती मांगी थी। पुलिस का दबाव बढ़ने पर बदमाश 29 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे आयुष को गोरखपुर के पैडलेगंज में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने एक अक्तूबर को अभिषेक चौहान और दो अक्तूबर को सत्या विश्वकर्मा व सौरभ राय उर्फ नवीन राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस उन दो कथित मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है, जिनमें एक पर आयुष की मुखबिरी करने और दूसरे पर अपहरण में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मास्टरमाइंड के मुंबई भागने की आशंका
महुआडीह पुलिस को आयुष अपहरण प्रकरण के मास्टरमाइंड के मुंबई भाग जाने की आशंका है। इसके अलावा दो आरोपियों के जेल में होने की भी बात है। कहा जा रहा है कि पुलिस के हत्थे चढ़ने से बचने के लिए आरोपियों ने यह पैंतरा चला है। आरोपी चाहते हैं कि वह जेल में रहते हुए अदालत में हाजिर हों और फिर जमानत कराकर बाहर आ जाएं, किसी तरह पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच जाएं। दूसरी ओर पुलिस हर हाल में क्रिप्टोकरेंसी के रैकेट तक पहुंचना चाहती है, इसलिए सभी आरोपियों की सर्विलांस कर रही है। थाना प्रभारी महुआडीह अमित कुमार राय ने बताया कि केस की जांच चल रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

...
कोट
आयुष अपहरण प्रकरण में कुछ आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस सर्विलांस कर रही है। सभी आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed