{"_id":"6abc096d587f34b033014ea4","slug":"gorakhpur-saharanpur-and-varanasi-dominate-state-level-wrestling-deoria-news-c-208-1-deo1009-193048-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में गोरखपुर, सहारनपुर और वाराणसी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में गोरखपुर, सहारनपुर और वाराणसी का दबदबा
Wed, 30 Sep 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
- 70वीं प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के ओवरऑल चैंपियन घोषित, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
देवरिया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर, गोरखपुर और वाराणसी के पहलवानों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए। ओवरऑल चैंपियनशिप के परिणाम भी घोषित किए गए।
14 वर्षीय बालक वर्ग में सहारनपुर मंडल 23 अंक के साथ प्रथम, मेरठ 22 अंक के साथ द्वितीय और बरेली 11 अंक के साथ तृतीय रहा। बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर 24 अंक लेकर शीर्ष पर रहा। मुरादाबाद 21 और वाराणसी 14 अंक के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 17 वर्षीय बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने 39 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। मेरठ 31 और गोरखपुर मंडल 27 अंक लेकर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर 21 अंक के साथ विजेता बना, जबकि मेरठ और मुरादाबाद 15-15 अंक के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
19 वर्षीय बालक वर्ग में गोरखपुर मंडल 45 अंक के साथ प्रथम, मेरठ 43 अंक के साथ द्वितीय और वाराणसी 25 अंक के साथ तृतीय रहा। बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल 29 अंक के साथ शीर्ष पर रहा। मेरठ 21 और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर नौ अंक के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
समापन कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और अध्यक्ष राकेश सिंह पहलवान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कस्तूरबा राजकीय बालिका और महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम संयोजक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न, बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने अध्यक्ष राकेश सिंह पहलवान तथा प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडी बेसिक संगीता सिंह, बीएसए रामजियावन मौर्य समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
97 और 125 किलो में इन पहलवानों ने मारी बाजी
19 वर्षीय बालक फ्रीस्टाइल के 97 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के सत्यम पाल प्रथम, मिर्जापुर के प्रियांशु यादव द्वितीय तथा मुरादाबाद के प्रिणव और सहारनपुर के पार्थ चौधरी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 125 किलोग्राम में मेरठ के उज्ज्वल ने पहला स्थान हासिल किया। गोरखपुर के अतुल पाल दूसरे और वाराणसी के अमित यादव और मुरादाबाद के अमन सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।