फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorakhpur News: After cold drinks, now the identity of Gida will increase with milk...5000 will get employment.

Deoria News: कोल्ड ड्रिंक्स के बाद अब दूध से बढ़ेगी गीडा की पहचान....5000 को मिलेगा रोजगार

Sat, 21 Sep 2024 06:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After cold drinks, now the identity of Gida will increase with milk...5000 will get employment.
गोरखपुर। गीडा में कोल्ड ड्रिंक्स के बाद अब दूध का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए 1100 करोड़ रुपये निवेश करने वाली वरुण बेवरेज की दोनों इकाईयों का 29 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। एक फैक्टरी में कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरी में दूध व उससे बने अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। दोनों फैक्टरियों के चालू होने से करीब 1500 लोगों को प्रत्यक्ष और 5000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

गीडा क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं। इसी क्रम में पिछले साल वरुण बेवरेज ने भी यहां 1100 करोड़ निवेश किया था। फैक्टरी अब बनकर तैयार है। वरुण बेवरेज ने एक साथ दो इकाईयां लगाई हैं। एक में कोल्ड ड्रिंक्स का उत्पादन होगा, जबकि दूसरे में दूध व उससे बने अन्य पदार्थों का उत्पादन किया जाएगा। वरुण बेवरेज के प्रोपराइटर कमलेश जैन बताते हैं कि इस फैक्टरी में हर दिन करीब ढाई लाख लीटर दूध की खपत होगी। इससे पाश्चुराइज्ड पैकेटबंद दूध के अलावा दही, लस्सी, छाछ और चॉकलेट भी बनाए जाएंगे। कोल्ड ड्रिंक्स और मिल्क प्रोडक्ट्स के उत्पादन से पहले फैक्टरी को करीब महीने भर तक ट्रायल में रखा गया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब उद्घाटन के साथ ही उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यूपी-एमपी और बिहार में होगी खपत
कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को वैसे तो पूरे भारत में खपत के अनुसार भेजने को तैयार है, लेकिन इनका फोकस मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के बाजारों पर है। इसके लिए विभिन्न कंपनियों के वितरण नेटवर्क से अनुबंध किया जा रहा है। इसके अलावा हर दिन ढाई लाख लीटर दूध की जरूरत के लिए पूर्वांचल के अलावा आसपास के अन्य जिलों से भी दूध खरीद की नीति तय की जा रही है। ग्रामीण इलाकों से दूध की खरीद और तैयार दूध व उसके उत्पाद को फिर उसी बाजार तक पहुंचाने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री ने वरुण बेवरेज की दोनों इकाईयों के उद्घाटन कार्यक्रम में आने की सहमति दे दी है। 29 सितंबर को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम वरुण बेवरेज फैक्टरी में होगा। इसके लिए गीडा प्रशासन ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस फैक्टरी के उद्घाटन से गीडा में उद्योग लगाने की तैयारी कर रहे अन्य उद्यमियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
अनुज मलिक, सीईओ, गीडा
-------
गीडा कार्यालय के बगल में एक्सपो सेंटर बनवाने की उद्यमी कर रहे मांग

गोरखपुर। गीडा कार्यालय के बगल की खाली जमीन पर चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्रीज ने एक्सपो सेंटर बनवाने की मांग की है। उद्यमियों का कहना है कि हर वर्ष 30 नवंबर को गीडा का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम के आयोजन में काफी पैसा खर्च होता है। इस जगह पर अगर स्थायी रूप से एक्सपो सेंटर बना दिया जाए तो हर वर्ष का खर्च बच जाएगा, साथ ही साल में कई बार अलग-अलग ट्रेड से जुड़े उद्यमी अपने उत्पाद का प्रचार-प्रसार करने के लिए यहां ट्रेड फेयर भी आयोजित कर सकेंगे।

चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह, विष्णु अजीत सरिया, एसके अग्रवाल, प्रवीण मोदी, आकाश जालान, भोला जायसवाल आदि उद्यमी इस मामले को लेकर एक बार लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिल भी चुके हैं। जल्द ही फिर ये लोग सीएम से मिलकर इसके लिए मांग पत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed