{"_id":"696bcf0876d538a92206b337","slug":"gorakhpur-and-kushinagar-teams-won-volleyball-deoria-news-c-208-1-deo1014-172818-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाॅलीबाल में गोरखपुर और कुशीनगर की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाॅलीबाल में गोरखपुर और कुशीनगर की टीम जीती
Sat, 17 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
एकौना (देवरिया)। क्षेत्र के पचलड़ी में शनिवार को राज्य स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में कुशीनगर और गोरखपुर की टीम ने जीत दर्ज की। समस्तीपुर बिहार और ईश्वरपुरा पचलड़ी की टीम हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। प्रतियोगिता की शुरुआत पूर्व चेयरमैन छठ्ठेलाल निगम ने किया।
पहला मैच समस्तीपुर बिहार और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच हुआ। जिसमें गोरखपुर ने 15-5 और 15-7 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में कुशीनगर ने रोमांचक मैच खेलते हुए ईश्वरपुरा को हराया। तीन राउंड के मुकाबले में कुशीनगर की टीम ने 15-12, 6-15 और 15-9 से जीत हासिल की। इस अवसर पर चंद्रभूषण सिंह, प्रवीण सिंह, धनवंत वर्मा, विजय यादव, मंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।