फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gopalganj team reached the final by defeating Bhatni

Deoria News: भटनी को हराकर गोपालगंज की टीम फाइनल में पहुंची

Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Gopalganj team reached the final by defeating Bhatni
भाटपाररानी। क्षेत्र के सरया स्थित स्व. बाबा बैरागी दास के ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट महा मुकाबला का सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को गोपालगंज व भटनी के बीच हुआ। इसमें गोपालगंज की टीम ने भटनी को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गोपालगंज की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए भटनी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी गोपालगंज की टीम 10 ओवर में चार विकेट खोकर 138 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश कर ली। मैच के मुख्य अतिथि डॉ मुरारी गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजक मंडल में ताराचंद गुप्ता, वीरेंद्र शाही, दयाराम साहनी, प्रदीप शर्मा, महताब अंसारी, अनिल गुप्ता, सनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed