{"_id":"689cdcd41b2579d2180a0264","slug":"goon-act-action-on-vicious-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160758-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शातिर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शातिर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
Thu, 14 Aug 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लार पुलिस ने बुधवार को लार पुलिस ने चुरिया गांव निवासी वरुण सिंह उर्फ टोनी सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, वरुण लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में कई केस दर्ज हैं। वर्ष 2016 में थाना लार में बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, घर में घुसकर हमला करने व धमकी देने के दो मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी का मामला दर्ज है। वर्ष 2023 में धमकी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज है। संवाद