फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   God takes incarnation for the destruction of iniquity

Deoria News: अधर्म के नाश के लिए भगवान लेते हैं अवतार

Fri, 10 Jul 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
God takes incarnation for the destruction of iniquity
मईल। देवरहा बाबा आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान आचार्य विद्या भूषण ने कहा कि भक्त के प्रेम से वशीभूत होकर निर्गुण-निराकार परमात्मा सगुण-साकार रूप धारण करते हैं। उन्होंने कहा कि अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए भगवान समय-समय पर श्रीराम और श्रीकृष्ण के रूप में अवतरित हुए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हनुमान जी सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं। जहां भी श्रीराम कथा या राम नाम का कीर्तन होता है, वहां वे उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण करते हैं। उन्होंने श्रीराम को समस्त सद्गुणों का भंडार बताते हुए कहा कि लक्ष्मण विवेक, भरत वैराग्य और शत्रुघ्न सद्विचार के प्रतीक हैं।
विज्ञापन


कथा में आश्रम के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास, बीडी शुक्ला, प्रमोद कुमार मिश्र, रत्नेश दास, संतोष कुमार, पवन पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed