फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   God incarnates to protect religion.

Deoria News: धर्म की रक्षा के लिए होता है भगवान का अवतार

Fri, 17 Oct 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
God incarnates to protect religion.
तरकुलवा। मातृ मंदिर सामाजिक सेवा केंद्र सोहनरिया के परिसर में श्रीमद्भगवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन बुधवार को कथावाचक शशिकांत ने कारागार में श्रीकृष्ण के प्रकट होने, पूतना उद्धार, इंद्र का मान मर्दन की कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी लोक में अधर्म बढ़ता है, भक्तों पर संकट आता है, तब-तब भगवान का अवतार होता है। भगवान अवतरित होकर भक्तों की रक्षा करते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज्य करते थे। पुत्र कंस ने उन्हें कारागार में डाल देता है और स्वयं राजा बन जाता है। उसने देवकी की आठवीं संतान के हाथों अपनी मृत्यु की आकाशवाणी सुनकर बहन और बहनोई को भी कारागार में डाल दिया।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण ने आधी रात को कारागार में जन्म लिया। उनके जन्म लेते ही कारागार के कपाट स्वतः खुल गए और सभी सिपाही निद्रा में चले गए। वासुदेव के हाथों की बेड़ियां खुल गईं। उन्होंने नवजात बालक को यमुना पार कर यशोदा के घर पहुंचा दिया। कृष्ण को मारने के लिए कंस ने पूतना सहित कई रासक्ष-राक्षसियों को भेजा, प्रभु ने उसका भी उद्धार इसके पूर्व मुख्य यजमान रामपूजन राव, सीमा सिंह, कन्हैया प्रसाद राव, प्रमोद गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, दुर्गेश तिवारी, अमन राय, विकास सिंह, पिंटू वर्मा, सतीश राव, नितेश सिंह, विजय राव आदि ने व्यास पीठ का पूजन-अर्चन कर कथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed