फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Go back or else go nap

सुधर जाओ वरना नप जाओगे

Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Go back or else go nap
बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
निजाम के तेवर तल्ख तो वजीर भी कम नहीं। काबीना मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों के पेंच तो कसे ही साथ में हिदायत भी दी कि सुधर जाओ वरना नाप दिए जाओगे। उन्होंने कहा कि हर विकास कार्य का एक समय तय होगा। उसी के अनुसार गुणवत्तायुक्त काम होना चाहिए। गुणवत्ता की जांच जन प्रतिनिधि तो करेंगे ही साथ में भाजपा के कार्यकर्ता भी इस पर नजर रखेंगे। लापरवाही, कामचोरी, शिकायतों के निस्तारण में हीला-हवाली कत्तई नहीं हो सकेगी। 
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में समीक्षा बैठक में बारी-बारी से सभी विभागों के विकास कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि 15 मई तक जिले की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएं। सीएम आदित्यनाथ योगी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 15 जून तक समय तय किया है। जिस भी कार्यदायी संस्था के पास सड़क निर्माण का जिम्मा है, वे दिनरात एक करके जिले की सड़कों की सेहत सुधारने पर कार्य करें। विकास कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को अवश्य दी जाए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि कृषक हित सरकार की प्राथमिकता है। खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराया जाए। विभाग के अधिकारियों की ये जिम्मेदारी बनती है कि वे गांव-गांव दौरा करें। किसानों की समस्याएं सुनें। उसका निराकरण करें। चूंकि देवरिया किसान बाहुल्य जिला है, इसलिए किसानों के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्हें कृषि से संबंधित हर योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। 
विज्ञापन

नलकूप बंद नहीं होने चाहिए, क्योंकि सिंचाई के लिए किसानों को महंगे दाम पर डीजल खरीदना पड़ता है। यदि नलकूप चलेंगे तो खेती भी लहलहाएगी। खराब ट्रांसफार्मर 72 घंटे के अंदर बदल जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए शाही ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत है। अस्पतालों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मरीजों को शासन की ओर से निर्धारित हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी समय पर अस्पताल आएं। मनरेगा की समीक्षा करते हुए काबीना मंत्री ने कहा कि यह रोजगारपरक योजना है। इस योजना पर सही से काम किया जाए तो पलायन रूक जाएगा। डीपीआरओ को निर्देश देते हुए कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि गांव में तैनात सफाईकर्मी जाते हैं या नहीं, उसका पता लगाएं। प्रमाणित होने के बाद ही सफाईकर्मियों के वेतन का भुगतान किया जाए। समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, बरहज के विधायक सुरेश तिवारी, सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिलाधिकारी अबरार अहमद, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी, सीएमओ डॉ. ओपी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता की दिलाई शपथ 
काबीना मंत्री सूयप्रताप शाही ने समीक्षा बैठक शुरू होने से पहले अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अधिकारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया। फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने की बात कही। 

मीडिया को बाहर कराया
समीक्षा बैठक शुरू होते ही मीडिया से जुड़े लोगों को बाहर कर दिया गया। जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव को बैठाया गया है। वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। विपक्षी दल के नेताओं का कहना है कि अगर भाजपा जिलाध्यक्ष को बैठक में बुलाया गया तो अन्य दल के जिलाध्यक्षों को भी बुलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed