{"_id":"6154b2238ebc3ef8d81d794f","slug":"gm-ner-inspected-railway-station-deoria-news-gkp411119099","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने गोरखपुर-छपरा-थावे-कप्तानगंज रेलखंड का निरीक्षण किया, बोले-बैतालपुर शिफ्ट हो सकता है मालगोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने गोरखपुर-छपरा-थावे-कप्तानगंज रेलखंड का निरीक्षण किया, बोले-बैतालपुर शिफ्ट हो सकता है मालगोदाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएम ने गोरखपुर-छपरा-थावे-कप्तानगंज रेलखंड का निरीक्षण किया, बोले-बैतालपुर शिफ्ट हो सकता है मालगोदाम
देवरिया। वाराणसी मंडल के पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को सदर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने जर्जर माल गोदाम को बैतालपुुर में शिफ्ट करने की जरूरत बताई। करीब 20 मिनट के निरीक्षण के दौरान जीएम ने व्यापारियों और यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
सुबह करीब 10 बजे जीएम निरीक्षण यान से गोरखपुर-छपरा-थावे-कप्तानगंज रेल खंड पर यात्री सुविधाओं, गैर पारंपरिक लदान, रेल राजस्व में वृद्धि एवं संरक्षा सहित परिचालनिक क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय के साथ यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्लेटफार्म संख्या एक के विस्तारीकरण का निर्देश दिया। साथ ही स्टेशन की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद महाप्रबंधक देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही गुड्स शेड का हाल जाना। उन्होंने व्यापारियों को आकर्षित करने और माल लदान को बढ़ाने की संभावनाएं तलाश ने की बात कही। माल गोदाम को बैतालपुर में शिफ्ट करने के लिए संभावनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। स्टेशनों की साइडिंग में हाईमास्ट के प्रावधान, प्लेटफार्म तक सामान पहुंचाने के लिए रैंप लगाने, मानक के अनुसार स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्म उच्चीकरण एवं लिफ्ट तथा स्केलेटर का प्रावधान किए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर जेके सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक नरेंद्र जोशी, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य एके सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर कर्षण पंकज केशरवानी, पीआरओ अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी आदि मौजूद रहे।